अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है। जिस मूलांक की लड़कियां अपने ससुराल पर राज करती हैं। इन मूलांक की लड़कियों का ससुराल में सिक्का चलता है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन मूलांक की लड़कियां ससुराल के लिए लकी साबित होती हैं।
Numerology: अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है। जिस मूलांक की लड़कियां अपने ससुराल पर राज करती हैं। इन मूलांक की लड़कियों का ससुराल में सिक्का चलता है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन मूलांक की लड़कियां ससुराल के लिए लकी साबित होती हैं।
Numerology: अंकशास्त्र के अनुसार हर मूलांक का अलग- अलग स्वामी ग्रह होता है। किसी भी व्यक्ति ऊपर उसके मूलांक का खास प्रभाव पड़ता है। मूलांक की गणना जन्मतिथि के आधार पर की जाती है। डेट ऑफ बर्थ से व्यक्ति के विचार और स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम कुछ ऐसी मूलांक की लड़कियों के बारे में चर्चा करेंगे, जो ससुराल के लिए बहुत लकी मानी जाती है। इन मूलांक की लड़कियां शादी होते ही सबको अपना बना लेती हैं और परिवार में सुख, समृद्धि लेकर आती है। इनके कदम पड़ते ही ससुराल में खुशहाली छा जाती है। आइए जाने इन लकी मूलांक के बारे में।
मूलांक 3
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 3 की लड़कियां ससुराल के लिए लकी मानी जाती है। मूलांक 3 के स्वामी गुरु ग्रह होते हैं। जो ज्ञान, धर्म और बुद्धिमत्ता के कारक माने जाते हैं। ये लोग अपनी तेज बुद्धि और कार्यशौली से सबका मन जीत लेती हैं। परिवार में कोई भी फैसला इनके बिना नहीं लिया जाता है। ये भी अपने परिवार पर पूरी तरह समर्पित होती हैं।
मूलांक 5
जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को होता है उनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है। बुध बुद्धि, तर्क, संचार के कारक माने जाते हैं। इस मूलांक के जातक के बहुत हंसमुख होते हैं। मूलांक पांच की लड़कियां अपने पति से बेहद ही प्यार करती हैं। इसके साथ ही ससुराल वालों के साथ भी इनका संबंध बहुत अच्छा होता है। ये लोग बहुत ही बातूनी स्वभाव की होती हैं।
मूलांक 7
मूलांक 7 का स्वामी ग्रह राहु होता है। अंकशास्त्र के अनुसार इस मूलांक की लड़कियां दिमाग की बहुत तेज होती हैं। इस मूलांक की लड़कियां अपने पार्टनर के प्रति काफी लॉयल होती हैं। ये लोग ससुराल में जाते हीं सबको अपना बना लेती हैं। 7 मूलांक की लड़कियां बहुत ही रहस्यमयी स्वभाव की होती हैं। ये अपने काम से सबका दिल जीत लेती हैं।