Numerology: अंक शास्त्र के अनुसार कई जन्म अंकों का संबंध अपने पूर्वजों के साथ बहुत ही गहरा होता है। इन तारीख पर जन्म लेने वाले लोग अपने पूर्वजों के दिशा निर्देश से ही किसी काम को करते हैं। आइए जानते हैं इन जन्म संख्या के बारे में।
Numerology: अंक शास्त्र के अनुसार कई जन्म अंकों का संबंध अपने पूर्वजों के साथ बहुत ही गहरा होता है। इन तारीख पर जन्म लेने वाले लोग अपने पूर्वजों के दिशा निर्देश से ही किसी काम को करते हैं। आइए जानते हैं इन जन्म संख्या के बारे में।
Numerology: अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक की गणना हमेशा जन्मतिथि के आधार पर की जाती है। मूलांक द्वारा व्यक्ति के जीवन का उद्देश्य, व्यक्तित्व और भविष्य निर्धारित होता है। आपके मूलांक के ऊपर आपके देवता, कुल देवता और पूर्वजों का भा प्रभाव पड़ता है। अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है, जिस मूलांक के जातक अपने पूर्वजों के मार्गदर्शन के द्वारा ही किसी काम को करते हैं। इन मूलांक वालों के ऊपर उनके पूर्वजों का प्रभाव बहुत ही अधिक होता है। आइए जानते हैं किस तारीख के जन्में लोग पूर्वजों के मार्गदर्शन में कार्य करते हैं।
ये भी पढ़ें
जन्म तारीख 1, 10, 19, 28
इन तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य ग्रह को माना जाता है। सूर्य के प्रभाव के कारण इन लोगों पर अपने पूर्वजों का असर काफी ज्यादा होता है। इन लोगों का अपने पूर्वजों के साथ आत्मिक संबंध होता है। इनके पूर्वज इनके सपने में आते हैं और इन्हें सही राह पर चलने की सलाह देते हैं। इसके साथ आपके पूर्वज आपके दुश्मनों से भी आपकी रक्षा करते हैं।
जन्म तारीख 2, 11, 20, 29
इन तिथियों पर जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा को माना जाता है। इन लोगों का अपने पूर्वजों के साथ एक गहरा नाता होता है। इनके पूर्वज भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में इन्हें सपने में पहले से ही सचेत करने लगते हैं। इनके बुरे समय में इनके पूर्वज इनका पूरा साथ देते हैं और इनको हर खतरे से बचाते हैं।
जन्म तारीख 3, 12, 21, 30
इन तारीख पर जन्म लेने वालें लोगों का मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 का संबंध गुरु ग्रह से होता है। इन लोगों का अपने पूर्वजों के साथ आध्यात्मिक तौर पर गहरा संबंध होता है। इनके पूर्वज इनके सपने में ज्यादातर आते हैं और क्या करना चाहिए क्या नहीं इसकी सलाह देते हैं। ये लोग काफी संवेदनशील होते हैं, जिसकी वजह से इनके पूर्वजों को समय- समय पर निर्देश देना पड़ता है।
जन्म तारीख 4, 13, 22, 31
इन तारीख पर जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 4 होता है। इनके ऊपर राहु ग्रह का प्रभाव होता है। ये लोग हमेशा अपने पूर्वजों के दिशा के अनुसार ही काम करते हैं। इन लोगों को अपने पूर्वजों से धैर्य, दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत की क्षमत विरासत में मिलती है। ये लोग हमेशा अपनी पूर्वजों की ऊर्जाओं को महसूस करते हैं।
जन्म तारीख 8, 17, 26
इन तारीख पर जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 8 होता है। इनका स्वामी ग्रह शनि होता है। इन लोगों को हमेशा इनके पूर्वजों का मार्गदर्शन मिलता रहता है। इनके पूर्वज हमेशा इनकी मदद करते हैं और सही राह पर चलने की सलाह देते हैं। कभी- कभी इनके पूर्वज संकेतों के द्वारा अपनी मौजूदगी का एहसास करवाते हैं। इनका अपने पूर्वजों के साथ एक अध्यात्मिक संबंध होता है।