धर्म/ज्योतिष

Rahu Gochar 2026: 2026 में राहु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशि वालों के जीवन में मचेगा तहलका

Rahu Gochar 2026: 2026 जल्द ही आने वाला है। इस नये साल बहुत सारे ग्रह गोचर होने वाले हैं। इनमें से एक है राहु का गोचर। साल 2026 का राहु गोचर कुछ राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आइए जाने राहु गोचर से किन राशि वालों को नुकसान हो सकता है।

2 min read
Dec 03, 2025
Rahu Gochar 2026
istock

Rahu Gochar 2026: 2026 जल्द ही आने वाला है। इस नये साल बहुत सारे ग्रह गोचर होने वाले हैं। इनमें से एक है राहु का गोचर। साल 2026 का राहु गोचर कुछ राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आइए जाने राहु गोचर से किन राशि वालों को नुकसान हो सकता है।

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष दृष्टि से साल 2026 बहुत ही खास रहने वाला है। नये साल के ग्रह गोचर का असर सारी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। साल 2026 में राहु दो बार गोचर करेंगे। पहली बार 2 अगस्त 2026 को राहु धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उसके बाद 5 दिसंबर 2026 को वे कुंभ से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहु का ये गोचर कुछ राशि के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। आइए जाने 2026 का राहु गोचर किन राशि वालों के लिए मुसीबत ला सकता है।

इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

वृषभ राशि
2026 का राहु गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के चांस बन रहने हैं। व्यवसायिक मामलों में आपको सोच समझने की जरूरत पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ मन मुटाव बढ़ सकता है। किसी यात्रा पर जाने से बचें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए राहु गोचर शुभ साबित नहीं होगा। राहु के गोचर के समय आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। आपकी चिंता बढ़ सकती है। कारोबार में भी नुकसान होने की संभावना है। परिवार के साथ विवाद बढ़ सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है और इनकम में कमी आ सकती है।

कन्या राशि
राहु गोचर से कन्या राशि को बहुत ही नुकसान देखने को मिल सकता है। आपको व्यवसाय में हानि हो सकती है। मानसिक अशांति से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर भी आपको खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।

Published on:
03 Dec 2025 07:28 pm