धर्म/ज्योतिष

Raksha Bandhan 2025: राशि के अनुसार बांधे राखी और बदलें किस्मत, जानें कौन सा रंग आपके भाई को बनाएगा भाग्यशाली

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का पर्व भाई -बहन के रिश्ते को सिर्फ एक धागे में नहीं बांधता, बल्कि भावनाओं, परंपराओं और शुभकामनाओं में बांधता है। ऐसे में अगर बहन भाई की राशि रंग की राखी चुनती है और खुद भी उसी अनुसार कपड़े पहनती है, तो यह शुभ और मान्य है। आइए जानें राशि के अनुसार कौन-सी राखी और कपड़े होंगे सबसे शुभ।

3 min read
Aug 06, 2025
Tie rakhi according to rashi

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन सिर्फ एक धागा बांधने का दिन नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, आशीर्वाद और परंपराओं का सुंदर संगमहै। यह पर्व रिश्तों को मजबूती देने के साथ-साथ शुभकामनाओं का भी प्रतीक है। इस बार रक्षाबंधन का पर्व (Raksha Bandhan) शनिवार 09 अगस्त को मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि अगर बहन अपने भाई की राशि के अनुसार राखी चुनती है और उसी रंग के कपड़े भी पहनती है, तो यह शुभ प्रभाव को कई गुना बढ़ा देता है। इस परंपरा के पीछे मान्यता है कि सही रंग और प्रतीक भाई की तरक्की, खुशहाली और रिश्ते में मधुरता लाते हैं।आइए जानते हैं राशि के अनुसार कौन-सी राखी और कपड़े सबसे शुभ माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें

Raksha Bandhan 2025: महिलाएं भाई के अलावा और किसको बांध सकती हैं राखी, ज्योतिष ने बताए रक्षा बंधन के नियम

मेष (Aries)

मंगल ग्रह से प्रभावित मेष राशि के भाई साहसी और ऊर्जा से भरे होते हैं। इनके लिए लाल, गहरा लाल या सिंदूरी रंग की राखी सबसे शुभ रहती है। बहन अगर लाल, गुलाबी या सिंदूरी रंग के कपड़े पहनकर राखी बांधे तो यह भाई के आत्मविश्वास और शक्ति को और बढ़ाता है।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के भाई शांत और स्थिर स्वभाव के होते हैं, जिन पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। इनके लिए सफेद, सिल्वर या क्रीम रंग की राखी उपयुक्त है। बहन इस दिन सफेद, हल्का नीला या आसमानी कपड़े पहनें तो रिश्तों में मिठास और स्थिरता आती है।

मिथुन (Gemini)

बुध ग्रह की कृपा से मिथुन राशि के भाई चतुर और संवाद-कुशल होते हैं। इनके लिए हरा, पिस्ता हरा या टरक्वॉइज रंग की राखी शुभ है। बहन अगर हल्का हरा या मिंट ग्रीन पहनकर राखी बांधे तो यह रिश्ते में ताजगी और सकारात्मकता लाता है।

कर्क (Cancer)

चंद्रमा से प्रभावित कर्क राशि के भाई भावुक और परिवार-प्रिय होते हैं। इनके लिए सफेद या हल्का पीला रंग की राखी सबसे शुभ है। बहन अगर दूधिया सफेद, सिल्वर या क्रीम परिधान चुने तो यह भाई के जीवन में शांति और प्रेम बढ़ाता है।

सिंह (Leo)

सूर्य के प्रभाव से सिंह राशि के भाई आत्मविश्वासी और नेतृत्व गुणों वाले होते हैं। नारंगी, केसरिया या सुनहरा रंग की राखी इनके लिए श्रेष्ठ है। बहन अगर गोल्डन, येलो-ऑरेंज या ब्राइट ऑरेंज पहनें तो यह भाई को राजसी ऊर्जा प्रदान करता है।

कन्या (Virgo)

व्यवस्थित और साफ-सुथरी सोच रखने वाले कन्या राशि के भाई के लिए हरा रंग उत्तम है। पत्तियों जैसा गहरा हरा या नींबू हरा रंग की राखी संतुलन और स्वास्थ्य का प्रतीक है। बहन इस रंग के कपड़े पहनें तो सकारात्मकता बढ़ती है।

तुला (Libra)

सौंदर्य और संतुलन के प्रेमी तुला राशि के भाई के लिए सफेद, हल्का नीला या बेबी पिंक राखी शुभ है। बहन अगर पेस्टल शेड्स, स्काई ब्लू या क्रीम रंग का पहनावा चुने तो यह रिश्तों में सामंजस्य लाता है।

वृश्चिक (Scorpio)

मंगल ग्रह से प्रभावित वृश्चिक राशि के भाई रहस्यमयी और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। गहरा लाल, मैरून या रुद्राक्ष वाली राखी इनके लिए शुभ है। बहन अगर मैरून, चेरी रेड या गारनेट पहनें तो यह शक्ति और सौभाग्य को बढ़ाता है।

धनु (Sagittarius)

ज्ञान और धर्मप्रिय धनु राशि के भाई के लिए पीला और हल्का ऑरेंज रंग की राखी उत्तम है। बहन अगर हल्दी रंग, केसरिया या पीला परिधान पहने तो गुरु बृहस्पति की कृपा बढ़ती है।

मकर (Capricorn)

मेहनती और अनुशासित मकर राशि के भाई के लिए नीला या गहरा स्लेटी रंग की राखी शुभ है। बहन अगर नेवी ब्लू, इंडिगो या स्टील ग्रे पहनें तो यह भाई के करियर और स्थिरता में वृद्धि करता है।

कुंभ (Aquarius)

नवाचार और विचारशीलता के प्रतीक कुंभ राशि के भाई के लिए नीला या बैंगनी रंग की राखी श्रेष्ठ है। बहन अगर रॉयल ब्लू, वायलेट या लैवेंडर पहनें तो यह रचनात्मकता और सकारात्मकता बढ़ाता है।

मीन (Pisces)

भावुक और आध्यात्मिक मीन राशि के भाई के लिए पीला या सुनहरा रंग की राखी शुभ है। बहन अगर गोल्डन, मस्टर्ड या हल्का पीला पहने तो यह भाई के जीवन में सौभाग्य और शांति लाता है।

राखी की थाल में होने चाहिए ये जरूरी सामान

-रोली (कुमकुम): तिलक करने के लिए आवश्यक है। यह मंगल का प्रतीक है।
-अक्षत (चावल): भाई की भलाई और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए।
-हल्दी: शुद्धता और सौभाग्य को आकर्षित करने वाली वस्तु।
-नारियल: रक्षा और शक्ति का प्रतीक। इसे भाई के सिर पर घुमा कर पूजा में रखा जाता है।
-राखी: प्रेम, आस्था और बंधन का सबसे पवित्र प्रतीक।
-दीपक: नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए।
-मिठाई (मावा की बर्फी, खीर आदि): रिश्ते की मिठास को दर्शाने के लिए।

ये भी पढ़ें

Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन पर 95 साल बाद बन रहे हैं ‘सौभाग्य योग’, जानें इस संयोग का शुभ मुहूर्त

Also Read
View All

अगली खबर