धर्म/ज्योतिष

रोज राशि अनुसार लगाएं तिलक, शनि राहु केतु भी देंगे आशीर्वाद, मिलेगा भाग्य का साथ

Rashi Anusar Tilak: भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है तो राशि अनुसार तिलक लगाना शुरू कर दीजिए, ये हम नहीं कह रहे हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि हर राशि के लिए अलग टीका शुभ होता है। ऐसे में जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं आपकी राशि अनुसार कौन सा टीका शुभ होगा।
3 min read
Apr 24, 2025
Rashi Anusar Tilak Benifits of tika on forehead
Rashi Anusar Tilak Benifits of tika on forehead: राशि अनुसार तिलक लगाने के फायदे

Rashi Anusar Tilak Benifits: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार माथे पर रोज तिलक लगाना चाहिए (Benifits Of Tika On Forehead)। ऐसा संभव न हो तो मंदिर जाने या पूजा के मौके पर तिलक जरूर लगाना चाहिए। यह जीवन में शुभता लाता है, अच्छी ऊर्जा का संचार करता है।


ज्योतिष शास्त्र में भी माथे पर तिलक लगाने के फायदे बताए गए हैं। मान्यता है कि माथे पर तिलक लगाने से शांति मिलती है और जीवन में सफलता, तरक्की आती है, जबकि राशि अनुसार तिलक लगाने से इसका फल और बढ़ जाता है। राशि अनुसार टीका लगाने से स्वामी ग्रह प्रबल होता है।

इसका व्यक्ति को बड़ा लाभ मिलता है, शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है। इससे शनि राहु केतु जैसे अशुभ ग्रहों के प्रभाव से भी राहत मिलती है। जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं कि राशि अनुसार कौन सा तिलक लगाना शुभ होता है।


मेष राशि

मेष राशिवालों को लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाना चाहिए। आपके राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इसका संबध लाल रंग है। इस कलर के तिलक लगाने से सभी कार्य में सफलता मिलती है।


वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोगों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए, क्योंकि शुक्र का संबध सफेद रंग से है।


मिथुन राशि

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इसलिए मिथुन राशि के लोगों को अष्टगंध का तिलक लगाना शुभ होता है।


कर्क राशि

कर्क राशिवालों पर चंद्रमा की कृपा दृष्टि रहती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए।


सिंह राशि

सिंह राशिवालों का सूर्य मजबूत होता है। आपके लिए लाल रंग का तिलक लगाना शुभ होता है।


कन्या राशि

कन्या राशि वालों को रक्त चंदन का तिलक माथे पर लगाना चाहिए। यह आपको आर्थिक समृद्धि प्रदान करेगा।


तुला राशि

तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोगों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए, क्योंकि शुक्र का संबध सफेद रंग से है।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। आपको लाल सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए।


धनु राशि

इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। आपको पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।


मकर राशि

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इसलिए मकर राशिवालों को भस्म या काले रंग का तिलक लगाना शुभ फल देता है।


कुंभ राशि

कुंभ राशिवालों को हवन की राख का तिलक लगाना चाहिए। इसे आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।


मीन राशि

मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस राशि के जातकों को पीले रंग का तिलक लगाना चाहिए।

इसलिए माथे पर तिलक लगाना शुभ होता है

योग विशेषज्ञों के अनुसार माथे के बीच के स्थान जिस जगह तिलक लगाया जाता है यानी त्रिवेणी संगम पर (शरीर की 3 नाड़ियों का मिलन स्थान) शरीर का आज्ञाचक्र होता है। यह ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। तिलक लगाने से ये चक्र उद्दीप्त होता है, जिससे व्यक्ति का मन शांत और एकाग्र होता है।


ज्योतिषाचार्य व्यास के अनुसार इसी कारण माथे पर तिलक लगाने से व्यक्ति में तेज की वृद्धि होती है और वह स्वयं को ऊर्जावान महसूस करता है। धार्मिक रूप से हम सब रोली, हल्दी, चंदन, भस्म, कुमकुम आदि का तिलक लगाते हैं।

लेकिन ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तिलक राशि के अनुसार लगाया जाए तो ये कहीं ज्यादा प्रभावी होता है। इसे लगाने से राशि का स्वामी ग्रह प्रबल होता है और व्यक्ति को बहुत से लाभ मिलते हैं। व्यक्ति दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करता है।