Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के किसी भी हिस्से पर तिल होने का क्या मतलब होता है, इसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। आज हम बात करने जा रहे हैं नाक पर तिल होने का क्या मतलब होता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
Samudrik Shastra: हर व्यक्ति के शरीर के किसी ना किसी हिस्से पर आपको तिल देखने को मिल जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के हर हिस्से पर तिल का अलग- अलग मतलब बताया गया है। शरीर के किसी हिस्से पर तिल होना शुभ होता है, तो वहीं किसी हिस्से पर तिल होना अशुभ होता है। आपने बहुत से लोगों के नाक पर तिल देखा होगा। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार नाक पर तिल होना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नाक पर मौजूद तिल व्यक्ति का केवल सौंदर्य ही नहीं बढ़ाता, बल्कि उसकी कामयाबी और भाग्य में भी बहुत सहायक होता है। आइए यहां जानते हैं नाक पर तिल होने का क्या है मतलब।
नाक के बाईं ओर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के नाक के बाईं ओर तिल होता है। उन लोगों को भौतिक सुख बहुत अधिक मिलता है। ये लोग भोग-विलास और भौतिक सुख में ही लगे रहते हैं। इन लोगों का जीवन बहुत सुख, सुविधाओं वाला होता है।
नाक की नोक पर तिल
जिस व्यक्ति के नाक की नोक पर तिल होता है। ऐसे लोग अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। ये लोग अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। ये लोग अपनी मेहनत से हर काम में सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसे लोग बहुत ही बुद्धिमान होते हैं।
नाक के बीच में तिल
जिन लोगों के नाक के बीच में तिल होता है। ऐसे लोग अपनी मर्जी से जीवन जीना पसंद करते हैं। इन लोगों को अपनी जिंदगी में किसी और की दखलंदाजी अच्छी नहीं लगती है। ये लोग अपना सारा काम अपने हिसाब के करते हैं। इनको दूसरों की सलाह लेना अच्छा नहीं लगता है।
नथुने के पास तिल
जिस व्यक्ति के नथुने के पास तिल होता है। वो इस बात का संकेत देता है कि इस व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे लोगों के पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। इनके पास कहीं ना कहीं पैसा आ ही जाती है।
नाक के दाहिनी ओर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार नाक के दाहिनी ओर तिल होना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोग बहुत ही सौभाग्यशाली माने जाते हैं। इन लोगों का भाग्य हमेशा इनका साथ देता है। ये लोग देखने में बहुत आकर्षक होते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोग बहुत मेहनती भी होते हैं।