धर्म/ज्योतिष

Shani-Guru Maha Sanyog 2026: गुरु-शनि का दुर्लभ संयोग शुरू होगा नया साल, इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत

Shani-Guru Maha Sanyog 2026: साल 2026 गुरु और शनि के दुर्लभ संयोग से शुरू होने जा रहा है। गुरु और शनि की ये युति कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाली है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि गुरु-शनि का दुर्लभ संयोग किन राशियों को लाभ दिलाएगा।
2 min read
Dec 25, 2025
Shani-Guru Maha Sanyog 2026
istock

Shani-Guru Maha Sanyog 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2026 में गुरु बृहस्पति और न्याय देव शनि का महासंयोग बनाने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह और शनि ग्रह दोनों को ही किस्मत चमकाने वाला ग्रह माना गया है। नये साल में शनि ग्रह को कोई गोचर नहीं होगा। वो वर्तमान में जिस राशि में विराजमान हैं, उसी में रहेंगे। वहीं गुरु ग्रह एक बार कर्क राशि में और एक बार सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि पर शनि ढैय्या चल रही है और शनि गुरु ग्रह की राशि मीन राशि में स्थापित रहेंगे। गुरु और शनि की युति से महा संयोग बनेगा। ये महा संयोग कुछ राशियों के लिए लाभकारी होगा। आइए जानते हैं किस राशि वालों को लाभ होगा।

इन राशियों को होगा फायदा

वृषभ राशि
शनि और गुरु के संयोग से वृषभ राशि वालों को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। आपकी आय में बहुत वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आपकी कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। कारोबार में आपको लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस दुर्लभ संयोग से बहुत ही फायदा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आपको हर काम में सफलता मिल सकती है। अगर आपका कोई लंबे समय से अटका हुआ काम था वो पूरा हो सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक के लिए साल 2026 बहुत ही शुभ रहने वाला है। साल के शुरुआत में आपको मेहनत का सफल परिणाम मिलेगा। जो लोग नौकरी के तलाश में हैं उनकी तलाश पूरी हो सकती है। आपकी सुख, सुविधा में बढ़ोतरी हो सकती है।

तुला राशि
शनि-गुरु का दुर्लभ संयोग तुला राशि के लिए शुभ साबित होगा। आपके पैसों में वृद्धि हो सकती है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको प्रमोशन मिल सकता है।

Published on:
25 Dec 2025 05:00 pm