धर्म/ज्योतिष

Shani Rashi Parivartan: नए साल 2025 में गुरु की राशि में आएंगे शनि, 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, नौकरी में आएंगे अच्छे दिन

Shani Rashi Parivartan 2025: साल 2025 ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास है। इस साल धीमी चाल चलने वाले शनि समेत कई ग्रह राशि बदलेंगे। सबसे बड़ा परिवर्तन मीन राशि में शनि गोचर का होगा, जिससे साढ़े साती की भी स्थिति में बदलाव आएगा। आएये जानते हैं शनि राशि परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत चमकेगी (sade sati change) ।

2 min read
Nov 13, 2024
Shani Rashi Parivartan 2025: शनि राशि परिवर्तन 2025 का असर

Shani Rashi Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को नवग्रहों में सबसे शक्तिशाली और कर्मफलदाता माना गया है। इन्हें दंडाधिकारी की भी उपाधि प्राप्त है। मान्यता है कि शनि हर व्यक्ति को उसके कर्म के हिसाब से फल जरूर देते हैं, इसमें किसी भी हालत में नहीं डिगते। इसलिए इन्हें क्रूर ग्रह माना जाता है।


इसके अलावा शनि नवग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले हैं, ये ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। इसके कारण कोई भी फल शुभ हो या अशुभ हो तो ये लंबे समय तक देते हैं। इससे लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है। अब 2025 में शनि राशि बदलने वाले हैं। इस साल शनि राशि परिवर्तन कर 29 मार्च 2025 को गुरु की मीन राशि में गोचर करेंगे।


शनि यहां 3 जून 2027 तक रहेंगे। यानी इससे शनि की साढ़े साती में भी बदलाव होगा। इससे कुछ राशियों की परेशानी बढ़ेगी तो कुछ को लाभ भी बढ़ेगा।


2025 में इस राशि पर साढ़ेसाती (Shani Ki Sade sati)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च 2025 में शनि का गोचर गुरु की राशि मीन में होगा। साथ ही शनि जिस राशि में भ्रमण करते हैं उसके एक राशि आगे और एक राशि पीछे पर साढ़ेसाती चलती है। अब मीन राशि में शनि गोचर होगा तो मंगल की राशि, मेष राशि पर साढ़ेसाती चढ़ेगी, जबकि मकर राशि पर से साढ़े साती उतरेगी। बहरहाल आइये जानते हैं मीन राशि में शनि राशि परिवर्तन 2025 से किन राशियों को विशेष लाभ होगा।

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि में शनि गोचर 2025 वृषभ राशि के लोगों को बेहद शुभ फल देगा। इसका शुक्र की राशि के लोगों को करियर में बड़ा फायदा हो सकता है। इसके चलते वृषभ राशि के लोगों का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा संबंध बनेगा। इस समय लंबे समय से जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। हालांकि शिक्षा के क्षेत्र में छोटी मोटी समस्याएं आ सकती हैं।


हालांकि साल 2025 के अंत तक इनसे निजात भी मिल जाएगी। आपकी लंबे समय से अधूरी मनोकामना शनि राशि परिवर्तन मीन राशि की अवधि में पूरी हो सकती है। इस समय वृषभ राशि वालों को व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। धन की कमी से अटके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः

कर्क राशि

शनि राशि परिवर्तन 2025 कर्क राशि के लोगों के लिए भी शुभ फल देने वाला है। इस अवधि में कर्क राशि के लोगों को जिन समस्याओं का सामना करना प ड़ रहा था, उससे धीरे-धीरे राहत मिलेगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। इस समय स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।


मीन राशि में शनि के भ्रमण के दौरान कर्क राशि वालों की आमदनी तेजी से बढ़ेगी। कई मनोकामनाएं पूरी होंगी, अचानक धन लाभ के भी योग हैं। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए शानदार है।

मकर राशि

मीन राशि में शनि गोचर मकर राशि वालों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है, क्योंकि इस समय मकर राशि से साढ़ेसाती उतर जाएगी। इससे अभी तक किसी भी कारण से बाधित काम पूरे हो सकेंगे। साथ ही आपको कोई कष्ट मिल रहा था तो उसमें राहत मिलेगी। इससे जीवन में खुशियां दस्तक देंगी।


इस अवधि में कई छोटी यात्राएं हो सकती हैं। आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करेंगे। इसके साथ ही कई कामों में सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

Also Read
View All

अगली खबर