धर्म/ज्योतिष

Shani Vakri: 139 दिन इन 5 राशि के लोगों का बिगड़ेगा बजट, किस्मत रूठने से जेब होगी खाली

Shani Vakri From June 29: शनि 29 जून को कुंभ राशि में वक्री होने वाले हैं। इसका सभी राशि के लोगों पर गहरा असर पड़ेगा। कुछ राशियों को शनि वक्री का लाभ होगा तो कुछ को नुकसान। यहां उन राशियों के बारे में जानते हैं जिन्हें शनि वक्री अवधि में सावधान रहने की जरूरत है (retrograde Saturn) ।

3 min read
Jun 24, 2024
Shani Vakri: 29 जून से इन 5 राशि के लोगों का बिगड़ेगा बजट, वक्री शनि के कारण रूठ जाएगा भाग्य, आएगी आर्थिक परेशानी

ढाई साल में राशि बदलते हैं शनि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्मफलदाता शनि सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। ये ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं, और राशि चक्र पूरा करने में 30 साल लगा देते हैं। इसी के कारण इनका शुभ या अशुभ प्रभाव प्रभाव लंबे समय तक पड़ता है। बीते 17 जनवरी 2023 को शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में लौटे थे। इसी राशि में रहते हुए शनि 29 जून 2024 की रात 11.40 बजे वक्री होने वाले हैं। शनि की वक्री अवस्था को बेहद ताकतवर माना जाता है, जिसका गहरा असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आइये जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं जिन्हें सतर्क रहना होगा।

ये भी पढ़ें

Guru Purnima 2024: दो शुभ योगों में होगी गुरु पूर्णिमा पूजा, जानिए आषाढ़ पूर्णिमा का व्यासजी, महात्मा गौतम बुद्ध से कनेक्शन और महत्व

कुंभ राशि में शनि का वक्री होना इनके लिए नकारात्मक
मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए शनि वक्री परेशानियां लाएगा। शनि का कुंभ राशि में वक्री होना मेष राशि वालों के करियर और कमाई को प्रभावित करेगा। इससे मेष राशि वालों को कार्यों में मनचाहे परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। इस समय शनि ग्रह आपकी परीक्षा लेंगे। इस दौरान शनि आपको जीवन के महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाएंगे। हालांकि मेहनत करना न छोड़ें। बाद में शनि देव अनुकूल परिणाम देंगे। जिन लोगों का अपना व्यापार है, उन्हें बिजनेस में कठिनाई का सामना करना होगा। इस समय व्यापार में लाभ कम होगा। वक्री शनि आपके वित्तीय जीवन में उथल पुथल मचा सकते हैं। आपको आर्थिक परेशानी झेलनी होगी।

वृषभ राशि

शनि वक्री वृषभ राशि के लोगों के करियर और लाभ पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। मनचाही सफलता मिलने में दिक्कत आएगी। इस समय छोटे-छोटे लाभ पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। प्रतिभा और अच्छी स्किल के बाद भी कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ आपसे ज्यादा दूसरों पर भरोसा करेंगे और उन्हें ही प्राथमिकता देंगे। जिन लोगों का खुद का व्यापार है, उन्हें भी परेशानी होगी।

मिथुन राशि

शनि वक्री मिथुन राशि वालों के लिए भी परेशानी लाएगा। इस समय मिथुन राशि वालों का भाग्य रूठ जाएगा। कार्य पूरा होने में देरी होगी। हालांकि प्रयास करते रहेंगे तो थोड़ी देर से ही सही सभी काम पूरे होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि नौकरी में ट्रांसफर या फिर कार्यक्षेत्र में जॉब प्रोफाइल में बदलाव हो सकता है। हालांकि आध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए वक्री शनि व्यवसायी वर्ग के लोगों के लिए अच्छी नहीं रहेगी, लेकिन इस दौरान आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक जीवन अच्छा नहीं रहेगा। संभव है अच्छा लाभ न हो। शनि वक्री के दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। यदि आपको आर्थिक जीवन में लाभ मिलता भी है तो उम्मीद से कम होगा। इस समय आप पर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा, जिसे आपके लिए मुश्किल हो सकता है। शनि की वक्री अवस्था आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं पैदा कर सकती हैं और रिश्ते में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए वक्री शनि वकीलों के लिए मुश्किल समय लाएंगे। शनि वक्री कानूनी मुद्दों के फैसलों में देरी कराएंगे। इस समय वकीलों के पास आने वाले मुकदमों में कमी देखने को मिल सकती है। कन्या राशि वालों के शत्रु इस अवधि में हावी होने की कोशिश कर सकते हैं और कुछ समय के लिए आपको कमजोर भी कर सकते हैं। हालांकि, परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी, लेकिन इससे तनाव बढ़ेगा। इससे रातों की नींद भी उड़ सकती है। इन जातकों को स्टॉक मार्केट में निवेश करने से बचना होगा, वर्ना नुकसान हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read
View All

अगली खबर