धर्म/ज्योतिष

Sharad Purnima Upay 2025: राशि अनुसार शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय, बदल सकती है आपकी किस्मत!

Sharad Purnima Upay 2025: शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर 2025 सोमवार को है। इस दिन चंद्रमा की पूजा और राशि अनुसार उपाय करने से चंद्र दोष दूर होता है। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के खास उपाय।
2 min read
Oct 05, 2025
Sharad Purnima Upay
Sharad Purnima Upay (photo- gemini ai)

Sharad Purnima Upay 2025: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म में बेहद खास मानी जाती है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कला और तेज से आकाश में विराजमान होते हैं। शास्त्रों में मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों में अमृत बरसता है। इसलिए लोग इस दिन खीर बनाकर चांदनी में रखते हैं और अगले दिन उसका सेवन करते हैं।

इस बार शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर सोमवार के दिन पड़ रही है। सोमवार चंद्र देव का दिन माना जाता है और शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव रहता है। ऐसे में यह संयोग चंद्र दोष को दूर करने के लिए बेहद शुभ है। चंद्र दोष से मानसिक तनाव, अस्थिरता और पारिवारिक कलह होती है। वहीं शरद पूर्णिमा पर विशेष उपाय करने से शांति, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं राशि अनुसार उपाय

मेष राशि

इस दिन दूध और चावल का दान करें। शिवलिंग का दूध व शहद से अभिषेक करें और “ॐ चंद्राय नमः” मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

खीर बनाकर गरीबों को खिलाएं। लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें और चांदी का दान करें।

मिथुन राशि

व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करें। हरी मूंग व हरे कपड़े का दान करें और तुलसी को जल अर्पित करें।

कर्क राशि

मां की सेवा करें और गौशाला में चारा दान करें। रात में दूध मिले जल से चंद्रमा को अर्घ्य दें।

सिंह राशि

चंद्रमा की पूजा करें, सफेद फूल और शक्कर चढ़ाएं। ब्राह्मण को वस्त्र दान करें और भोजन कराएं।

कन्या राशि

विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। मूंग, हरे वस्त्र और तुलसी पत्तों का दान करें।

तुला राशि

दही और सफेद वस्त्र का दान करें। कन्याओं को भोजन कराएं और लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें।

वृश्चिक राशि

शिवलिंग पर दूध, जल और शहद से अभिषेक करें। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

विष्णु मंदिर जाकर पूजा करें। गुरु को पीले वस्त्र और हल्दी-केसर से बनी खीर का दान करें।

मकर राशि

पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और चंद्र मंत्र का जाप करें। शिव पूजा करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

सफेद चंदन मिले जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। मजदूरों या जरूरतमंदों को खीर का दान करें।

मीन राशि

दूध, सफेद मिठाई और चांदी का दान करें। “ॐ सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें।

Published on:
05 Oct 2025 12:13 pm