धर्म/ज्योतिष

Malavya Rajyog: 19 मई से बनेगा मालव्य राजयोग, 5 राशियों हो जाएंगी मालामाल

Malavya Raj Yoga: 19 मई को शुक्र राशि परिवर्तन कर अपनी राशि वृषभ में पहुंच जाएंगे। इससे बेहद शुभ मालव्य राजयोग बनेगा। साथ ही इसी राशि में सूर्य और गुरु भी विराजमान हैं। इसका 5 राशि के लोगों को सबसे अच्छा फल मिलेगा। इन राशियों की आर्थिक स्थिति इतनी अनुकूल हो जाएगी कि ये मालामाल हो जाएंगी। बता दें कि शुक्र यहां 12 जून तक रहेंगे। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां...

2 min read
May 18, 2024

मेष राशि

ज्योतिषियों के अनुसार शुक्र गोचर से बने मालव्य राजयोग के कारण मेष राशि वालों को धन लाभ होगा, व्यवसाय में तरक्की होगी। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवन साथी से लाभ मिलेगा, दैनिक आय में वृद्धि होगी। साझेदारी के काम में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मक प्रगति हो सकती है।

वृषभ राशि

शुक्र गोचर से बना मालव्य पंच महापुरुष योग वृषभ राशि वालों के लिए बेहद प्रभावशाली और लाभदायक रहेगा। इससे वृषभ राशि वालों का मनोबल बढ़ेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। सुख समृद्धि बढ़ेगी, मानसिक स्थिति में सुधार होगा। भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे और जीवनसाथी से लाभ मिलेगा। क्रिएटिविटी से दैनिक आय बढ़ेगी। अति घनिष्ठ व्यक्ति के कारण तनाव हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता और यात्रा का योग बन सकता है।

मिथुन राशि

शुक्र गोचर से बने मालव्य राजयोग के कारण मिथुन राशि वालों के भोग विलासिता में वृद्धि होगी। इस समय धन में वृद्धि होगी और सुखद यात्रा के योग बनेंगे। विदेश जाने के भी योग बनेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। संतान पर आपकी ओर से खर्च बढ़ेगा, आप तोहफा दे सकते हैं। बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी, इसके बल पर अधिक धन अर्जन करने में सफल होंगे। करीबी के कारण तनाव हो सकता है। इस समय आंतरिक रोग परेशान कर सकते हैं, शत्रु भी सक्रिय होंगे।

कर्क राशि

मालव्य राजयोग के कारण कर्क राशि वालों को अचानक धन लाभ होगा। पैतृक संपत्ति मिल सकती है, कलात्मकता बढ़ सकती है। इस समय संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। सुख के साधन बढ़ सकते हैं, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर या वाहन की खरीद कर सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा, प्रेम संबंधों में सकारात्मक प्रगति होगी।

सिंह राशि

शुक्र गोचर से बने मालव्य राजयोग के कारण सिंह राशि वालों के सम्मान में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी, नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, हालांकि काम मेहनत से करना होगा। इस समय सिंह राशि वालों का पराक्रम बढ़ेगा। भाई बहनों और मित्रों के कारण मन प्रसन्न रहेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। घर या वाहन खरीद सकेंगे, कार्यस्थल पर काम की तारीफ होगी।

Published on:
18 May 2024 10:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर