
शुक्र गोचर से वृषभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा
Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित अवधि के बाद सभी ग्रह अपनी राशि बदलते हैं। इसके कारण समय-समय पर कई शुभ और अशुभ योग बनते रहते हैं। अब 19 मई को सुबह 8.43 बजे दैत्य गुरु शुक्र मंगल की राशि मेष से अपनी राशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं। वहीं, इस राशि में पहले से ही सूर्य और गुरु विराजमान हैं। इससे वृषभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इसके कारण 3 राशि के लोगों को जबर्दस्त लाभ होने की संभावना है। ये लकी राशियां वृषभ, कन्या और धनु हैं। आइये जानते हैं इन्हें क्या लाभ होने वाला है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र गोचर से वृषभ राशि में ही गुरु, सूर्य और शुक्र के संयोग से त्रिग्रही योग बन रहा है। इसलिए सबसे अधिक असर इसी राशि के लोगों पर होगा। इस समय वृषभ राशि वालों का पार्टनर से विवाद सुलझ सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के करियर में प्रगति के योग बनेंगे। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो मनोकामना पूरी होगी। इस समय किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
शुक्र गोचर से बने त्रिग्रही योग के कारण कन्या राशि वालों को भी बड़ा लाभ होगा। त्रिग्रही योग के कारण कन्या राशि वाले नया मकान खरीद सकते हैं। सूर्यदेव, शुक्र देव और गुरु ग्रह की युति से कन्या राशि वालों को ज्ञान की प्राप्ति होगी। अच्छे संस्थान में नौकरी मिलने की संभावना है। कन्या राशि वालों की राजनीति में भागीदारी बढ़ सकती है।
त्रिग्रही योग धनु राशि वालों के लिए भी लाभदायक है। इस समय धनु राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक लाभ होगा, कारोबारियों को मुनाफा होगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है।
Published on:
18 May 2024 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
