
Shukra Gochar January 2025: प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार गुरु की राशि मीन में शुक्र का भ्रमण सभी 12 राशियों की जीवनशैली, रिश्तों और भौतिक सुख-सुविधाओं पर असर डालता है।
खास बात यह है कुछ समय छोड़ दें तो लंबे समय तक शुक्र इसी तरह का प्रभाव डालेंगे। 2 मार्च को वक्री होने और फिर 13 अप्रैल को मार्गी होने के बीच शुक्र तकरीबन ऐसा ही फल देंगे। आइये जानते हैं मेष से मीन पर क्या होगा असर
आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार मीन राशि में शुक्र गोचर मेष राशि वालों का खर्च बढ़ा सकता है। इस समय विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स या असाइनमेंट्स में कुछ देरी हो सकती है। लेकिन धैर्य बनाए रखने पर काम पूरे होंगे। रोज 108 बार ॐ शुं शुक्राय नमः बीज मंत्र का जाप करें, राहत मिलेगी।
मीन राशि में शुक्र वृषभ राशि वालों को भौतिक सुख-सुविधा और आर्थिक लाभ देंगे। इस समय वृषभ राशि वाले संपत्ति में वृद्धि कर सकते हैं या जीवन में नई सुविधा जोड़ सकते हैं।
इस समय मित्र आपकी ओर आकर्षित होंगे, कुछ अद्भुत सामाजिक आयोजनों में इस समय आपकी भागीदारी हो सकती है। रोज 108 बार ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जाप शुभ फल को बढ़ा देगा।
मीन राशि में शुक्र राशि परिवर्तन 2025 के कारण मिथुन राशि वालों के कार्य जीवन में प्राथमिकता में आ जाएंगे। इस समय मिथुन राशि वाले अधिकांश प्रोजेक्ट्स और कार्य में सफलता पाएंगे।
इस समय अपनी टीम या जूनियर को कुछ कार्य सौंप सकते हैं, इससे आपका भी लाभ होगा। शुक्र गायत्री मंत्र ॐ अश्वध्वजाय विद्महे धनुर हस्ताय धीमहि तन्नो शुक्रः प्रचोदयात का नियमित जाप करें।
ये भी पढ़ेंः
शुक्र गोचर मीन राशि वालों को भाग्य का साथ दिलाएगा। इस समय पूर्व में किए गए काम का शुभ फल मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संयोग हैं। यदि आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट के व्यापार से जुड़े हैं तो आपको लाभ होगा। इस समय हल्के, सुगंधित फूलों की महक वाले परफ्यूम शुक्र का लाभ दिलाएगा।
शुक्र राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों को आध्यात्मिक और रहस्यमय क्षेत्रों में उन्नति दिलाएगा। इस समय आपकी लाइफ में बड़ा परिवर्तन आ सकता है। इस समय थोड़े प्रयास का अधिक फल मिलेगा। इस समय दैनिक जीवन में क्रीम, मॉइश्चराइजर और लोशन का उपयोग करें, शुक्र का आशीर्वाद मिलेगा।
शुक्र गोचर आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम, जुनून और निकटता का नया अध्याय जोड़ सकता है। यह समय आपके सहयोग और साझेदारी के लिए शुभ है।
हालांकि नई साझेदारी के लिए विचार मंथन करें, फिर आगे बढ़ें। मेष राशि परिवर्तन से पहले तक यह परिवर्तन अत्यधिक लाभदायक साबित होगा। शुक्र को प्रसन्न करने के लिए हर सुबह लॉफ्टर योग करें।
शुक्र राशि परिवर्तन तुला राशि वालों की लाइफ में कुछ चुनौती लाएगा। इस समय तुला राशि वालों के शत्रु या विरोधी, अत्यधिक कूटनीतिक बनकर चुनौती पेश करेंगे।
इस समय तुला राशि वालों को सतर्क होकर समझदारी से बचाव करना होगा। रूप-रंग, खासकर अपनी त्वचा और रंगत का इस समय विशेष ध्यान रखें। शुक्र की कृपा के लिए मीठे पीले चावल बनाकर जरूरतमंद लोगों में बांटें।
ये भी पढ़ेंः
मीन राशि में शुक्र गोचर 2025 वृश्चिक राशि वालों को स्टॉक्स, इक्विटी या म्यूचुअल फंड्स से लाभ दिला सकता है। इन क्षेत्रों में रिसर्च करने और नई योजनाओं को आजमाने के लिए समय अनुकूल है। प्रेम और रोमांटिक जीवन में भी नई ताजगी लाएगा।
लवलाइफ नई ऊंचाई छूएगा, आप अपने पार्टनर के साथ शानदार पलों का आनंद लेंगे। हालांकि कुछ लोग इस समय दूसरे रिश्तों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। शुक्र की ऊर्जा को अधिक सकारात्मक बनाने के लिए घर और ऑफिस में एक शुक्र यंत्र स्थापित करें।
शुक्र गोचर के प्रभाव से धनु राशि वालों के जीवन को आरामदायक और विलासितापूर्ण जीवन जीने का मौका मिलेगा। घर में सुई से लेकर दीवारों के पैनल, किचन गार्डन, या यहां तक कि घर के भीतर स्टाइलिश बार बनाने तक का मन हो सकता है। हर शुक्रवार को नजदीकी मंदिर, विश्वविद्यालय, या किसी एनजीओ में शहद का दान करें, लाभ मिलेगा।
शुक्र राशि परिवर्तन भाई-बहनों और रिश्तेदारों से मकर राशि वालों का संबंध मजबूत बनाएगा। इस अवधि में मकर राशि वाले भाई-बहनों से गहरे राज शेयर कर सकते हैं। एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।
वाणी और बुद्धि व्यक्तित्व को निखारेगी, तेजी से निर्णय ले सकेंगे। छोटी यात्रा और वीकेंड पर जाने के लिए भी समय अनुकूल है। प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका खुशियां देगा। शुक्रवार के दिन जरूरतमंदों को जितना संभव हो सके गुड़ दान करें।
शुक्र गोचर कुंभ राशि वालों की वाणी में मिठास लाएगा। आकर्षक व्यक्तित्व के प्रभाव से लोग खिंचे चले आएंगे। अपनी संवाद कला से कुंभ राशि वाले लोकप्रियता हासिल करेंगे।
पारिवारिक जीवन भी सुखद और स्थिर रहेगा। परिवार के लोग प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। शुक्र के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए रोज सुबह अपनी जीभ पर केसर लगाएं।
शुक्र गोचर जनवरी मीन राशि वालों के व्यक्तित्व को निखारेगा। इस समय मीन राशि वाले प्रभावशाली, सुंदर और आकर्षक बनेंगे। जीवनशैली में परिष्कार और भव्यता का समावेश होगा।
हर कोई, विशेषकर विपरीत जेंडर के लोग, आपकी ओर आकर्षित होंगे। शुक्र के आशीर्वाद को अपने जीवन में बनाए रखने के लिए अपने घर में शुक्र यंत्र स्थापित करें।
मीन राशि में शुक्रः 28 जनवरी सुबह 7.12 बजे
मीन राशि में शुक्र वक्रीः रविवार 2 मार्च को सुबह 6.04 बजे
मीन राशि में शुक्र मार्गीः 13 अप्रैल रविवार सुबह 6.31 बजे
अगली राशि मेष में प्रवेशः शनिवार 31 मई को सुबह 11.42 बजे