धर्म/ज्योतिष

Shukra Gochar: 12 जून को शुक्र बदलेंगे राशि, 6 राशि वालों पर होगी धन वर्षा, बदल जाएगी जिंदगी

Shukra Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 जून को शाम 6.15 बजे दैत्यगुरु शुक्र राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसका सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। इसका कुछ राशियों को बहुत अधिक लाभ होगा तो कुछ को नुकसान होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां, जिनको शुक्र गोचर से 7 जुलाई तक सुख समृद्धि मिलने वाली है...

3 min read
Jun 09, 2024
मिथुन राशि में शुक्र गोचर जून 2024

मेष राशि

शुक्र के मिथुन राशि में गोचर के कारण मेष राशि वाले अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। भाई-बहनों के साथ भी निकटता बढ़ेगी और उनसे प्रेम बढ़ेगा। यह समय मेष राशि वालों के प्रेम संबंधों को बढ़ाने वाला होगा। आपकी नजदीकियां पार्टनर से रोमांस बढ़ेगा। शुक्र देव के गोचर से आप खुद में छिपे किसी स्किल्स को सबके सामने लाने में सफल रहेंगे और उससे धन अर्जित करने में भी सफल होंगे। इस समय मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए 12 जून से हो रहा शुक्र गोचर वृषभ राशि वालों के जीवन में अनुकूल परिणाम मिलेगा। इसके साथ-साथ शुक्र गोचर शांति और समृद्धि लेकर लाएगा। इस समय आपको अत्यधिक धन लाभ होगा। आप बचत भी कर पाएंगे, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा। इस समय किसी शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

इससे लोगों से मिलना-जुलना होगा, और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। इस समय घर में भी कोई फंक्शन आयोजित कर सकते हैं। शुक्र गोचर के फलस्वरूप वृषभ राशि के लोगों को करियर में अच्छा मुकाम मिलेगा। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे और प्रोत्साहन पाएंगे। पारिवारिक जीवन शांति और सद्भाव से भरा रहेगा। आप लोगों से मीठा बोलकर अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। जिन लोगों का खुद का व्यापार है तो व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और लाभ कमाएंगे।

मिथुन राशि

शुक्र गोचर मिथुन राशि वालों के व्यक्तित्व में निखार लाएगा। आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आपके जो काम पहले किसी भी वजह से रूके हुए थे अब धीरे-धीरे शुरू होने लगेंगे। इस समय आप गाड़ी या मकान खरीद सकते हैं, इसमें लाभ मिलेगा। साथ ही संतान से अच्छा सहयोग मिलेगा और वे आपसे प्रेम करेंगे। विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होने के योग बन सकते हैं। विदेशी संपर्कों से आपके व्यापार में भी उन्नति होगी और आपका बिजनेस तेजी से आगे बढ़ेगा।

सिंह राशि

12 जून को शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश सिंह राशि वालों की आमदनी बढ़ाएगा। इस समय सिंह राशि वालों की मनोकामना पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे और हर काम में आपकी मदद करेंगे। वृषभ राशि के लोगों को लवर्स से मिलने-जुलने, एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने और रोमांस का मौका मिलेगा। सिंह राशि के लोगों का रिश्ता इस अवधि पहले से अधिक मजबूत होगा और आप एक-दूसरे के बेहद करीब आएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर हर कार्य में उन्नति प्रदान करेगा। इस समय आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। आपके सभी रूके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो जाएंगे। कुछ रूकी व्यावसायिक परियोजनाएं आगे बढ़ने लगेंगी, जिससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अच्छी जगह स्थानांतरण हो सकता है। जहां आपका पद और वेतन पहले के मुकाबले अधिक हो सकता है। यह समय आपके करियर के लिए अनुकूल रहेगा और आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी यह समय महत्वपूर्ण है और व्यवसाय को नए लोगों के साथ मिलकर आगे चलाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। कुल मिलाकर शुक्र का गोचर आपको ढेर सारी खुशियां प्रदान करेगा।

धनु राशि

मिथुन राशि में शुक्र राशि परिवर्तन जीवनसाथी से प्रेम बढ़ाएगा। रोमांस के योग बनेंगे, आप एक-दूसरे को भरपूर समय देंगे और सभी जिम्मेदारियां बहुत अच्छे से पूरा करेंगे। व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूलता लेकर आएगी और आपके व्यवसाय में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। इस समय आपके जीवनसाथी को भी धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

इन दो राशियों पर पड़ेगा शुक्र गोचर का नकारात्मक असर
कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर के कारण अप्रत्याशित खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि परेशान न हों, शुक्र महाराज आपको धन लाभ भी कराएंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के लिए कुछ नई चीजें खरीद कर ला सकते हैं। इस समय साज-सज्जा पर भी धन खर्च करेंगे, घर में रिनोवेशन का कार्य करा सकते हैं। पारिवारिक जरूरत के सामानों के साथ-साथ सुख-सुविधाओं की वस्तु घर लाएंगे। यदि कोई मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो उस पर खर्च करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ने के योग हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर निजी संबंधों में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। इस समय आप गुपचुप तरीके से प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने पर ध्यान देंगे और अंतरंग संबंधों में भी गहराई आएगी। आप सुख के लिए जी भर कर पैसा खर्च करेंगे जो बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। हालांकि आर्थिक दृष्टि से यह गोचर लाभकारी रहेगा, इस समय धन लाभ होगा।

शेयर बाजार में पहले से किया निवेश अच्छा रिटर्न देगा। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ससुराल में किसी के विवाह या फंक्शन में शामिल होने का मौका मिल सकता है जिससे घर-परिवार में प्रेम और उत्साह का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है।व्यापार में उन्नति होगी और नौकरी करने वाले लोगों को काम के लिए पहचान मिलेगी।


(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

Updated on:
09 Jun 2024 03:32 pm
Published on:
09 Jun 2024 03:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर