मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं और बुध मेष राशि वालों के दूसरे घर में अस्त हुए हैं। इससे मेष राशि वालों के रिश्तों में अशांति आ सकती है। इस समय आपके और आपके पार्टनर के बीच मतभेद उभर सकते हैं। आप दोनों के बीच बातचीत कम होने से दिक्कत हो सकती है। लव लाइफ ठीक करने के लिए आप रोज 19 बार ॐ भौमाय नमः मंत्र का जाप करें।