Shukra Gochar: हर ग्रह का गोचर सभी राशि के लोगों पर असर डालता है। अब सुख समृद्धि प्रताता शुक्र बुध की राशि मिथुन में गोचर करने वाले हैं तो ज्योतिषियों का कहना है कि इसका 5 राशि के लोगों को किस्मत चमगेगी और इन्हें बड़ा फायदा होगा। आइये जानते हैं कौन हैं ये लकी राशियां (Shukra Rashi Parivartan Horoscope) ...
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि में शुक्र का गोचर 12 जून 2024 को बुधवार शाम 6.37 बजे होगा। शुक्र यहां 24 दिन रविवार 7 जुलाई 2024 तक रहेगा। मान्यता है कि इससे मजबूत शुक्र वाले लोगों को समृद्धि और रोमांटिक रिश्तों का आशीर्वाद मिलेगा।
12 जून को मिथुन राशि में शुक्र गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ फल देगा। इस समय मेष राशि वालों का संचार कौशल बढ़ेगा, और अपना प्रभाव बढ़ाने में सफल होंगे। आपका आचरण लोगों को आकर्षित करेगा और मेष राशि वाले जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व करेंगे। इस समय वीकेंड की छुट्टी के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यह समय मेष राशि वालों के लिए आरामदायक रहेगा।
शुक्र गोचर का प्रभाव वृषभ राशि वालों के पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। इस समय वृषभ राशि वाले परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण समय बिताने में सफल होंगे। कम से कम अगले दो से तीन महीनों तक ये आपके लिए प्राथमिकता में रहेंगे। हालांकि इस समय क्रोध करने से बचें और अपनों से बहस न करें वर्ना उन्हें ठेस पहुंच सकती है। शुक्र की रूकावटो को दूर करने घी वाले भोजन का सेवन करें।
शुक्र गोचर अवधि में कर्क राशि वालों को आसमान छूने का मौका मिलेगा और इस समय आपको विदेश से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लेकिन इस समय आपका खर्च बढ़ सकता है। इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखें।
शुक्र का राशि परिवर्तन जीवन, भाग्य और उसके लाभों पर केंद्रित करेगा। शुक्र गोचर के कारण सिंह राशि वालों का भाग्य साथ देगा। आपको अपने कार्यों का अच्छा परिणाम मिलेगा। कभी आपको तुरंत या थोड़ी देरी से लाभ मिलेगा। इसलिए धैर्य रखने की जरूरत होगी। तनाव को कम करने के लिए प्रयास करना होगा।
शुक्र गोचर कुंभ राशि वालों की रचनात्मकता और खुशी बढ़ाएगा। इस समय आप खुद को प्राथमिकता देंगे और खुश होंगे। इस समय आप लंबे समय से भूले हुए शौक को फिर से आजमाएंगे और कक्षाएं शुरू कर सकते हैं। कुछ कुंभ राशि वाले बागवानी या पेंटिंग जैसी नई गतिविधि से जुड़ेंगे। आपकी रचनात्मकता को अभिव्यक्ति मिलेगी और आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। शुक्रवार को सफेद कपड़े पहनें, क्योंकि शुक्र को सफेद रंग पसंद है।
(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)