
शुक्र गोचर जून 2024
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि में शुक्र का गोचर 12 जून 2024 को बुधवार शाम 6.37 बजे हो गया। शुक्र यहां 24 दिन रविवार 7 जुलाई 2024 तक रहेगा। मान्यता है कि इससे मजबूत शुक्र वाले लोगों को समृद्धि और रोमांटिक रिश्तों का आशीर्वाद मिलेगा।
12 जून को मिथुन राशि में शुक्र गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ फल देगा। इस समय मेष राशि वालों का संचार कौशल बढ़ेगा, और अपना प्रभाव बढ़ाने में सफल होंगे। आपका आचरण लोगों को आकर्षित करेगा और मेष राशि वाले जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व करेंगे। इस समय वीकेंड की छुट्टी के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यह समय मेष राशि वालों के लिए आरामदायक रहेगा।
शुक्र गोचर का प्रभाव वृषभ राशि वालों के पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। इस समय वृषभ राशि वाले परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण समय बिताने में सफल होंगे। कम से कम अगले दो से तीन महीनों तक ये आपके लिए प्राथमिकता में रहेंगे। हालांकि इस समय क्रोध करने से बचें और अपनों से बहस न करें वर्ना उन्हें ठेस पहुंच सकती है। शुक्र की रूकावटो को दूर करने घी वाले भोजन का सेवन करें।
शुक्र गोचर मिथुन राशि में ही हो रहा है। इसलिए शुक्र राशि परिवर्तन की अवधि में मिथुन राशि वाले खुद पर और अपने विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस समय मिथुन राशि वाले भविष्य के लिए लक्ष्य भी निर्धारित करेंगे। अपनी कुंडली में शुक्र को मजबूत बनाने के लिए 6 मुखी रूद्राक्ष पहनें।
शुक्र गोचर अवधि में कर्क राशि वालों को आसमान छूने का मौका मिलेगा और इस समय आपको विदेश से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लेकिन इस समय आपका खर्च बढ़ सकता है। इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखें।
शुक्र का राशि परिवर्तन जीवन, भाग्य और उसके लाभों पर केंद्रित करेगा। शुक्र गोचर के कारण सिंह राशि वालों का भाग्य साथ देगा। आपको अपने कार्यों का अच्छा परिणाम मिलेगा। कभी आपको तुरंत या थोड़ी देरी से लाभ मिलेगा। इसलिए धैर्य रखने की जरूरत होगी। तनाव को कम करने के लिए प्रयास करना होगा।
12 जून को होने वाला शुक्र राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के कामकाजी और पेशेवर जीवन पर असर डालेगा। इस समय कन्या राशि वालों को कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा ताकि किसी को आपके काम में हस्तक्षेप करने का मौका न मिले। साथ ही कोई भी आपके लक्ष्यों को लेकर परेशान न कर सके।
तुला राशि वालों के लिए मिथुन राशि में शुक्र का गोचर धर्म के प्रति रूझान बढ़ाएगा। इसलिए आपमें धर्म और उसके लिए काम करने की तीव्र इच्छा और प्रेरणा मिलेगी। इसके कारण इस अवधि में आप अक्सर मंदिरों और अन्य पवित्र स्थानों पर जाते नजर आएंगे। आध्यात्मिक पुस्तकें आपको आकर्षित करेंगी और आप एक उत्साही पाठक बन जाएंगे।
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपको आध्यात्मिक और गुप्त विज्ञान की ओर प्रेरित करेगा। यह आपके जीवन में बदलाव लाएगा।
शुक्र गोचर धनु राशि वालों के जीवनसाथी से रोमांस बढ़ाएगा। इसके साथ ही पार्टनरशिप के मामलों और व्यावसायिक साझेदारों के बीच घनिष्ठता बढ़ेगी। हालांकि जीवनसाथी कुछ इच्छाओं और अपेक्षाओं के पूरा न होने से नाखुशी जाहिर कर सकता है। लेकिन समस्याएं बातचीत से हल हो सकती हैं। हीरा पहनने से शुक्र ग्रह मजबूत होगा और राहत मिलेगी। लेकिन किसी ज्योतिषी से बात जरूर करें।
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर के दौरान मकर राशि वालों को विरोधियों से सतर्क होना चाहिए। विशेष रूप से व्यक्तिगत और सार्वजनिक बातचीत में सतर्क रहें। इस समय कुछ लोग आपकी राय से सहमत नहीं होंगे और उनको आपकी प्रगति पसंद नहीं आएगी। आपकी लेग पुलिंग करेंगे। हालांकि आप अपनी बुद्धि और अनुभव से विरोधियों को परास्त करेंगे। फिर भी ऑफिस की राजनीति से भी सावधान रहें।
शुक्र गोचर कुंभ राशि वालों की रचनात्मकता और खुशी बढ़ाएगा। इस समय आप खुद को प्राथमिकता देंगे और खुश होंगे। इस समय आप लंबे समय से भूले हुए शौक को फिर से आजमाएंगे और कक्षाएं शुरू कर सकते हैं। कुछ कुंभ राशि वाले बागवानी या पेंटिंग जैसी नई गतिविधि से जुड़ेंगे। आपकी रचनात्मकता को अभिव्यक्ति मिलेगी और आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। शुक्रवार को सफेद कपड़े पहनें, क्योंकि शुक्र को सफेद रंग पसंद है।
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर जमीन और वाहन खरीदने के लिए अच्छा है। आप खरीदारी से पहले विस्तृत शोध करेंगे। यदि आपका केतु मजबूत है तो आप बेहतर निष्कर्ष प्राप्त करने के लिए अधिक शोध करेंगे। अपने बजट और इच्छाओं के अनुसार अच्छा सौदा लेकर आएंगे। शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन सुगंधित फूलों का प्रयोग करें।
Updated on:
13 Jun 2024 05:17 pm
Published on:
27 May 2024 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
