धर्म/ज्योतिष

Shukraditya Yog: मकर संक्रांति के दिन बनेगा शुक्रादित्य योग, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Shukraditya Yog: ज्योतिष गणना के अनुसार जनवरी के महीने में शुक्र और सूर्य ग्रह की युति होने जा रही है। इन दोनों ग्रह की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ये योग कुछ राशियों के लिए बहुत लाभकारी रहने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं शुक्रादित्य राजयोग से किन राशिवालो को फायदा मिलेगा।

2 min read
Jan 12, 2026
Chatgpt Ai

Shukraditya Yog: शुक्र ग्रह को सुख, सुविधाओं का कारक माना जाता है, वहीं सूर्य ग्रह को आत्मविश्वास और ऊर्जा का कारक माना जाता है। इस साल मकर संक्रांति के पावन पर्व पर ये दोनों ही ग्रह मकर राशि में एक साथ विराजमान रहने वाले हैं। शुक्र ग्रह 13 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं सूर्य का गोचर 14 जनवरी को मकर राशि में होगा। सूर्य और शुक्र के मकर राशि में एक साथ होने से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग का असर सारी 12 राशियों पर पड़ेगा। मकर संक्रांति के दिन बनने वाले शुक्रादित्य योग बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस योग से कुछ राशि के जातकों को धन, करियर, नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं शुक्रादित्य योग किन राशि वालों के शुभ साबित होगा।

इन राशियों को दिलाएगा लाभ

ये भी पढ़ें

Gajakesari Yoga 2026 Horoscope : नौकरी और करियर में आएगा बड़ा उछाल, इन भाग्यशाली राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि
मेष राशि की कुंडली में ये योग कर्म भाव में बनने जा रहा है। शुक्रादित्य योग आपके करियर में आपको मनचाही सफलता दिला सकता है। वहीं इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो सकती है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। धन आगमन का भी योग इस समय बन रहा है। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य योग बहुत ही शुभ रहने वाला है। सामाजिक स्तर पर आपके मान- सम्मान में वृद्धि हो सकती है। अटका हुआ धन वापस आ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम को सराहा जा सकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिल सकती है। बच्चों को उनकी मेहनत का फल अच्छा मिल सकता है।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए ये योग बहुत लाभकारी सिद्ध होने वाला है। इस दौरान आप निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही घर खरीदने और नये व्यापार खोलने की लिए भी ये समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। पैसों की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। किसी नये काम की तलाश आपकी पूरी हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट बाहर जाना पड़ सकता है।

Published on:
12 Jan 2026 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर