धर्म/ज्योतिष

Solar Eclipse Live Updates: कब चरम पर होगा सूर्य ग्रहण? कहां-कहां दिखेगा प्रभाव? खत्म होते ही तुरंत कर लें यह काम

Solar Eclipse Live: सूर्य ग्रहण शाम 7:57 बजे तक समाप्त होगा। इसके समाप्त होते ही क्या करना है? इसके बारे में हम बताने जा रहे हैं।
2 min read
Feb 17, 2026
Feature image
सूर्य ग्रहण। (फोटो- ANI)

आज यानी कि 17 फरवरी को दोपहर 3:26 बजे से सूर्य ग्रहण लग गया है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शाम 7:57 बजे तक समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण कब चरम पर होगा और इसके समाप्त होते ही क्या करना है? इसके बारे में हम बताने जा रहे हैं।

कब चरम पर होगा सूर्य ग्रहण

ताजा जानकारी के मुताबिक, आज सूर्य ग्रहण शाम 5:42 बजे चरम पर होगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। भारत में सूर्य उस समय क्षितिज के नीचे होगा, इसलिए कोई दृश्यता नहीं है। सूतक काल भी भारत में लागू नहीं है।

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

यह अटार्कटिका सहित अर्जेंटीना, रियूनियन आईलैंड्स,बोत्सवाना, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटिश इंडियन ओशन क्षेत्र, जिम्बॉब्वे, चिली, मेडागास्कर, जाम्बिया,आदि जगहों पर देखा जा सकता है।

किन राशियों को सूर्य ग्रहण से हानि

वृश्चिक राशि- माना जा रहा है कि यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि को हानि पहुंचा सकता है। एक गलती आर्थिक इस राशि के लोगों को आर्थिक संकट में डाल सकती है। कुछ दिनों तक पारिवार में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। आपसी मतभेद भी बढ़ सकते हैं. काम में बाधा आएगा। ऐसे में मन पर काबू रखना जरुरी है।

मकर राशि - मकर राशि के लोगों को भी सावधान रहने की जरुरत है. सेहत पर बुरा असर पड़ने की संभावना है। चिड़चिड़ापन से घर का माहौल खराब होगा। यह समय अभी कठिन और चुनौतिपूर्ण है. ऐसे में कोई भी काम संभलकर करना है।

ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना है?

हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति के लिए कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने होंगे। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया, इसलिए सूतक काल सख्ती से लागू नहीं था. इसके बावजूद शुद्धिकरण जरुरी है।

सबसे पहले सिर से पैर तक स्नान करें। पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करना विशेष शुभ माना जाता है। इससे शरीर और मन की शुद्धि होती है। इसके बाद, घर की पूरी सफाई करें। घर की रसोई, मंदिर और प्रवेश द्वार पर गंगाजल का छिड़काव करें।

ग्रहण के दौरान बने पुराने भोजन को त्याग दें या नए सिरे से ताजा भोजन बनाकर खाएं। इसके अलावा, ग्रहण के बाद दान बहुत फलदायी माना जाता है। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, धन, गुड़, काले तिल, गेहूं, चावल, पीले फल आदि दान करें।

Updated on:
17 Feb 2026 07:08 pm
Published on:
17 Feb 2026 06:49 pm