17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरुधर देवासी समाज ने दो दिवसीय आयोजन में जगाई शिवभक्ति की अलख

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हुब्बल्ली, भक्ति में सराबोर रहा महाशिवरात्रि महोत्सवभगवान शिव की आराधना का पावन पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष भी श्री मरुधर देवासी (राईका) समाज संगठन, हुब्बल्ली के तत्वावधान में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक उत्साह के साथ मनाया गया। गोकुल रोड स्थित नानकी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में […]

2 min read
Google source verification
भजन संध्या के दौरान शिवभक्ति में लीन होकर भजनों का आनंद लेते श्रद्धालु।

भजन संध्या के दौरान शिवभक्ति में लीन होकर भजनों का आनंद लेते श्रद्धालु।

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हुब्बल्ली, भक्ति में सराबोर रहा महाशिवरात्रि महोत्सव
भगवान शिव की आराधना का पावन पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष भी श्री मरुधर देवासी (राईका) समाज संगठन, हुब्बल्ली के तत्वावधान में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक उत्साह के साथ मनाया गया। गोकुल रोड स्थित नानकी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में समाज के लोगों के साथ-साथ प्रवासी समाज बंधुओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। महोत्सव के दौरान वातावरण हर-हर महादेव और शिवभक्ति के जयघोष से गूंजता रहा। आयोजन का उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं, बल्कि समाज में एकता, संस्कार और धार्मिक चेतना को सुदृढ़ करना भी रहा। हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज ने सामूहिक रूप से पर्व को मनाकर भाईचारे और सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश दिया।

भजन संध्या बनी मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य भजन संध्या रही, जिसमें राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश डांगी एंड पार्टी, नागौर ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। शिव स्तुति और भक्तिमय गीतों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद में डुबो दिया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते और भक्ति रस में डूबे रहे। भजन संध्या ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से भर दिया, जहां उपस्थित हर व्यक्ति शिवभक्ति में लीन दिखाई दिया।

महाप्रसादी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में अनुशासन और सेवा भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

अतिथियों का सम्मान
इस अवसर पर समाज की ओर से श्री सनातन सेवा संगठन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष जीतेन्द्र मजेठिया, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव अशोक गोयल, रामदेव मरुधर सेवा संघ के अध्यक्ष उदाराम प्रजापत तथा पूर्व अध्यक्ष कालू सिंह चौहान समेत अन्य प्रमुख लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मरुधर देवासी (राईका) समाज संगठन, हुब्बल्ली के अध्यक्ष नेतीराम पादरा, पूर्व अध्यक्ष मालाराम बिठूजा, उपाध्यक्ष सावलाराम थापन, किरण पोसिन्द्रा, कोषाध्यक्ष जगराम भाड़का, सचिव रूपाराम नालगुड़ा, मीडिया प्रभारी रतन सिलदर सहित समाज की कार्यकारिणी और बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।