17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलो ए सखियाँ चालो…और थारे संख नगाड़ा बाजे रे…भजनों के बीच शिव आराधना

महाशिवरात्रि महापर्व पर हुब्बल्ली के केशवापुर स्थित मधुरा एस्टेट में भक्ति और उत्साह का अनुपम संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ कंचन सिंघानिया द्वारा गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद आ जाओ प्रभु आ जाओ…, प्यारे गजानन आ जाओ…, चलो ए सखियाँ चालो हिमाचल… के द्वारा आज तथा थारे संख नगाड़ा बाजे रे…जैसे भजनों […]

less than 1 minute read
Google source verification
महाशिवरात्रि के अवसर पर केशवापुर स्थित मधुरा एस्टेट में आयोजित समारोह में भजनों की प्रस्तुति देते श्रद्धालु।

महाशिवरात्रि के अवसर पर केशवापुर स्थित मधुरा एस्टेट में आयोजित समारोह में भजनों की प्रस्तुति देते श्रद्धालु।

महाशिवरात्रि महापर्व पर हुब्बल्ली के केशवापुर स्थित मधुरा एस्टेट में भक्ति और उत्साह का अनुपम संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ कंचन सिंघानिया द्वारा गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद आ जाओ प्रभु आ जाओ…, प्यारे गजानन आ जाओ…, चलो ए सखियाँ चालो हिमाचल… के द्वारा आज तथा थारे संख नगाड़ा बाजे रे…जैसे भजनों के मुखड़ों ने वातावरण को पूर्णत: शिवमय बना दिया।

एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति
भजन संध्या में चम्पा लाल सोनी, नरेंद्र शर्मा, शोभा सराफ, लकी मोढ, श्यामा मलानी, उषा हेगड़े, हरिश मोठ, किरण मोदी तथा विनोद शर्मा सहित कई भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन रमण सिंघानिया द्वारा भगवान शिव को भोग अर्पण और स्तुति के साथ किया गया, जिसके बाद शिव आरती तथा फलाहार का आयोजन हुआ।

भक्ति रस में डूबे श्रोता
इस भक्ति कार्यक्रम में जीतेन्द्र मजेठिया, सुरेश अग्रवाल, विजय बिदासरिया, हरिश महाजन, महावीर मलानी, ओम धूत, बृजरतन भूतड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में डूबे रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। भजन, आरती और प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और आस्था का विशेष वातावरण बना रहा।