धर्म/ज्योतिष

Suprabhat Mantra Benefits: क्या आपकी सुबह भी टेंशन से शुरू होती है? बस एक बार करें इस मंत्र का जाप और फिर देखें फर्क

Suprabhat Mantra Benefits: आज के इस लेख में शास्त्रों में बताए गए एक ऐसे खास मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका रोजाना जाप आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ जीवन को सकारात्मकता से भर देगा और आपके दिन को एक नई ऊर्जा व सही दिशा देगा।

2 min read
Apr 14, 2026
Suprabhat Mantra | image credit gemini

Suprabhatam Mantra Benefits: आज के समय में देर रात तक जागने की वजह से लोग अपनी नींद पूरी करने के लिए सुबह देर से उठते हैं। उठते ही बेड-टी या कॉफी के साथ दिनभर के अपडेट्स के लिए सबसे पहले फोन की नोटिफिकेशन चेक करने लगते है। ऐसे में ऑफिस की टेंशन, घर के काम और दिनभर की भागदौड़ के बीच खुद को पॉजिटिव रखने का मौका ही नहीं मिल पाता। यही वजह है कि सब कुछ सही चलने के बाद भी कई लोग मानसिक रूप से परेशान रहते हैं।


ऐसे में अगर आपका दिन अच्छा बीतने के बाद भी आपको वो अंदरूनी ताकत और शांति नहीं मिल पा रही जिसकी आपको तलाश है, तो हमारा आज का यह लेख आपके काम आ सकता है। आज के इस लेख में हम शास्त्रों में बताए गए एक ऐसे खास मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका रोजाना जाप आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ जीवन को सकारात्मकता से भर देगा और आपके दिन को एक नई ऊर्जा व सही दिशा देगा।

ये भी पढ़ें

सुबह उठते ही जमीन पर पैर रखने से पहले क्यों छूते हैं धरती मां? जानें इसके पीछे का गहरा रहस्य

इस मंत्र से करें दिन की शुरुआत (Suprabhat Mantra for Morning Awakening)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हिंदू धर्म में सुबह उठने के बाद बिस्तर छोड़ने से पहले शुप्रभात मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में आप भी अपने दिन को अच्छा बनाने के लिए "ॐ ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानु: शशी भूमिसुतो बुधश्च। गुरुश्च शुक्र: शनिराहुकेतव: सर्वं मम सुप्रभातम्।"

इस मंत्र का जाप सुबह बिस्तर से उठते ही दोनों हथेलियों को मिलाकर एक बार कर सकते हैं। इस मंत्र का अर्थ: सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा, विष्णु, शिव के साथ-साथ सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु ये सभी देवता और ग्रह मेरे आज के दिन को मंगलमय और शुभ बनाएं होता हैं।

क्यों है यह मंत्र असरदार (Benefits of Reciting Suprabhatam Mantra)

सुबह उठते ही इस मंत्र का जाप करने से आप ब्रह्मांड की उन सभी बड़ी शक्तियों और ग्रहों का शुक्रिया अदा करते हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। इसलिए यह मंत्र आपके आत्मविश्वास और पॉजिटिविटी बढ़ाने में काफी मददगार होता है। इससे मन को गहरी शांति मिलती है और तनाव महसूस करने वाले लोगों को यह अहसास होता है कि दैवीय शक्तियां उनके साथ हैं। इसके साथ ही इस मंत्र के जाप से मानसिक स्पष्टता आती है, जिससे आप ऑफिस या घर के जरूरी फैसले बेहतर तरीके से ले पाते हैं।

इसे अपनी डेली लाइफ में ऐसे करें शामिल (How to Use it Daily)

इस मंत्र को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाना बहुत आसान है। रोजाना जैसे ही आपकी नींद खुले, शांत मन से बैठकर दोनों हाथ जोड़ें और इस मंत्र का जाप करें। कोशिश करें कि मंत्र बोलते समय आपका पूरा ध्यान मंत्र पर ही केंद्रित हो। मंत्र बोलने के बाद एक गहरी सांस लें और फिर अपने दिन के कामों की शुरुआत करें। यह छोटा सा अभ्यास न केवल आपके मूड को बेहतर रखेगा, बल्कि आपको दिनभर आने वाली मुश्किलों को शांति से सुलझाने की हिम्मत भी देगा।

ये भी पढ़ें

Ganesh Mantra for Success: ॐ गं गणपतये नमः, जानिए इस मंत्र का अर्थ और जाप करने के जबरदस्त फायदे
Published on:
14 Apr 2026 05:30 pm
Also Read
View All