धर्म/ज्योतिष

Surya Dev Ki Priya Rashiyan: भगवान सूर्य को बहुत ही प्रिय हैं ये राशियां, हर मुश्किल से देते हैं निकाल

Surya Dev Ki Priya Rashiyan: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा माना जाता है। जिन लोगों के ऊपर सूर्य देव की कृपा होता है, उन लोगों को समाज में बहुत मान- सम्मान मिलता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि भगवान सूर्य की प्रिय राशियां कौन-कौन सी हैं।

2 min read
Jan 12, 2026
chatgpt

Surya Dev Ki Priya Rashiyan: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में बताया गया है। हर ग्रह का संबंध किसी ना किसी राशि के साथ होता है। हर राशि के लोगों का बात- व्यवहार अलग- अलग प्रकार का होता है। ज्योतिष शास्त्र में भगवान सूर्य ग्रह को शक्ति, सम्मान और आत्मविश्वास का कारक माना गया है। भगवान सूर्य की पूजा करने से साधक को उत्तम संतान, यश और धन की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर सूर्य ग्रह की कृपा हो जाती है, उनको सौभाग्य की प्राप्ति होती है। सूर्य देव की कृपा जिस राशि पर हो जाती है, उनको जीवन में बहुत सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं सूर्य देव की प्रिय राशियों के बारे में।

ये भी पढ़ें

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन क्यों खाई जाती है खिचड़ी? जानिए इसका महत्व

सूर्य देव की प्रिय राशियां

मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि सूर्य ग्रह की प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है। मेष राशि के जातक सूर्य की कृपा से आत्मविश्वास से भरे हुए होते हैं। इन लोगों को हर काम में सफलता मिलती है। इसके साथ ही ये लोग समाज में बहुत मान- सम्मान भी प्राप्त करते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य ग्रह को माना जाता है। सिंह राशिवालों पर भी भगवान सूर्य की विशेष कृपा बनी रहती है। इस राशि के जातक को कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही अगर आप बिजनेस क्षेत्र में जुड़े हुए हैं तो आपको उसमें सफलता मिलती है। इन लोगों को अपना काम निकलवाना बहुत अच्छे से आता है। सिंह राशि के जातक अपनी मेहनत से जीवन में बहुत सफलता पाते हैं।

धनु राशि
धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु ग्रह को माना जाता है। इस राशि पर भी सूर्य देव की कृपा होती है। इस राशि के जातक बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इस राशि के जातक व्यवसाय और अध्ययन में बहुत ही ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। इन लोगों में बौद्धिक क्षमता बहुत अधिक होती है। धनु राशि के जातक के पास धन की कोई कमी नहीं होती है।

Published on:
12 Jan 2026 03:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर