धर्म/ज्योतिष

Surya Dev Nakshatra Change: नवरात्रि में सूर्य का स्थान परिवर्तन, इन राशियों पर 9 अक्टूबर तक रहने वाला है प्रभाव

Surya Dev Nakshatra Change: 27 सितंबर से 9 अक्टूबर 2025 तक सूर्य का हस्त नक्षत्र में गोचर होने जा रहा है। जानिए इस ज्योतिषीय बदलाव का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। रिश्तों, करियर, सेहत और धन लाभ तक।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2025, 12:21 PM IST
Surya Dev Nakshatra Change
Surya Dev Nakshatra Change (photo- gemini ai)

Surya Dev Nakshatra Change: शारदीय नवरात्र का पावन पर्व इस समय पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इसी दौरान एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना भी घटने वाली है, जिसका सीधा प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। 27 सितंबर 2025 से सूर्यदेव हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 9 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। सूर्य की इस स्थिति परिवर्तन से लोगों के रिश्ते, करियर, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सूर्य के इस गोचर से कई राशियों के जातकों के रिश्तों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। वहीं, कई लोगों के लिए यह समय करियर और आर्थिक प्रगति लेकर आएगा। आइए जानें राशि अनुसार प्रभाव:

इन राशियों पर 9 अक्टूबर तक रहेगा प्रभाव

मेष राशि: जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन सकते हैं।

वृषभ राशि: पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। पुराने रिश्तों में सामंजस्य आएगा और धन लाभ संभव है।

मिथुन राशि: परिवार में खुशहाली और सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कर्क राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता और लाभ मिलेगा।

सिंह राशि: सूर्य का गोचर धन लाभ के योग बना रहा है। आर्थिक स्थिरता और स्वास्थ्य में सुधार मिलेगा।

कन्या राशि: कार्यस्थल पर अच्छा समय रहेगा। सेहत में सुधार होगा, लेकिन रिश्तों पर ध्यान देना जरूरी है।

तुला राशि: कार्यक्षेत्र में तरक्की और आय में वृद्धि होगी। हालांकि रिश्तों और आर्थिक फैसलों में सावधानी रखें।

वृश्चिक राशि: कार्यों में सफलता और आर्थिक मजबूती मिलेगी। परिवार में भी सामंजस्य बढ़ेगा।

धनु राशि: करियर में सफलता और वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

मकर राशि: लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। पारिवारिक तालमेल और नए अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि: करियर में नए अवसर और प्रमोशन की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मीन राशि: जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। फंसा धन वापस मिलेगा और छात्रों को भी लाभ होगा।

रिश्तों और जीवन में बड़ा बदलाव

नवरात्र के दौरान होने वाला सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों के लिए किसी न किसी रूप में महत्वपूर्ण साबित होगा। जहां कुछ जातकों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा, वहीं कुछ के रिश्तों और पारिवारिक जीवन में मधुरता और संतुलन आएगा। कुल मिलाकर यह गोचर जीवन के कई पहलुओं को सकारात्मक दिशा देने वाला रहेगा।

Updated on:
24 Sep 2025, 12:21 PM IST
Published on: