धर्म/ज्योतिष

सूर्य ग्रहण इस राशि वालों को दिला सकता है पैसा, जानिए किसका जागेगा नसीब

Surya Grahan 2024 advantage: हर ग्रह की चाल में बदलाव से लोगों पर असर पड़ता है, सूर्य ग्रहण भी इससे जुदा नहीं है। सूर्य ग्रहण 2024 कई राशि के लोगों की मुसीबत बढ़ा सकता है। लेकिन एक राशि ऐसी भी है, जिसको सूर्य ग्रहण के कारण आर्थिक लाभ हो सकता है। आइये जानते हैं कौन है वो लकी राशि ...

2 min read
Oct 02, 2024
Surya Grahan 2024 advantage: सूर्य ग्रहण 2024 इस राशि के लोगों को दिलाएगा पैसा

इन राशियों पर सबसे अधिक असर (Surya Grahan 2024 Ka Rashiyon Par Prabhav)

ये भी पढ़ें

Mahalaya 2024: महालय अमावस्या की जानें टाइमिंग, सुबह श्राद्ध तो रात में तंत्र साधना, ये है सही पूजा विधि, इस दिन क्या करें और महत्व


कर्क राशि


सूर्य ग्रहण के कारण कर्क राशि के लोगों के छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं और निश्चित रूप से आपको परेशानी हो सकती है। यदि आप पहले से ही उनके साथ समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो विवाद बढ़ सकता है, मामला कोर्ट तक जा सकता है। इस समय कर्क राशि वाले साहस से भरे रहेंगे, लेकिन सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। शुरुआत में निराशा मिल सकती है। धन हानि भी हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण लोगों से संवाद करने में कठिनाई पैदा कर सकता है। हालांकि, यदि आपका धन रूका हुआ है या कहीं फंसा हुआ है तो उसकी प्राप्ति होगी और इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन आपका स्वास्थ्य इस दौरान प्रभावित हो सकता है।


तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण 2024 के कारण खर्चे बढ़ सकते हैं। सूर्य केतु युति के दौरान आपका कोई मित्र आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। इसके अलावा व्यापार में परेशानी आ सकती हैं। आपको हल्की-फुल्की नेत्र संबंधी समस्या हो सकती हैं। आपके साथ कोई भयानक घटना घट सकती है। विदेश यात्रा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण करियर पर सबसे अधिक प्रभाव डाल सकती है। आशंका है कि अधिक प्रयासों के बावजूद भी आपको मनचाहा परिणाम न मिले। नई-नई कठिनाई आ सकती है। इस समय स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी, वित्तीय समस्याएं लाइफ में आ सकती हैं। यदि किसी से उधार लिया हुआ है तो लौटाने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

मकर राशि

सूर्य ग्रहण के चलते मकर राशि वालों के काम में देरी, रूकावट, बाधा और निराशा पैदा कर सकता है। इस समय मकर राशि का व्यक्ति घमंडी व्यवहार कर सकता है। कंपनी संचालित करते हैं तो राजस्व में गिरावट आ सकती है। कानूनी समस्या में फंस सकते हैं। विलासिता और फिजूलखर्ची की ओर रूझान होगा। आप किसी बीमारी के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

सूर्य ग्रहण 2024 का समय (Surya Grahan Ka Time)

पंचांग के अनुसार साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण यानी साल का चौथा ग्रहण 15 दिन बाद दो अक्टूबर को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 9.13 बजे से शुरू होगा और देर रात 3.17 बजे संपन्न होगा। सूर्य ग्रहण के समय भारत में रात होने से भारत में लोग इसे नहीं देख पाएंगे। इसलिए यहां किसी धार्मिक कर्मकांड की जरूरत नहीं है, हालांकि राशियों पर असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

Surya Grahan 2024: सबके लिए जानना जरूरी हैं सूर्य ग्रहण के ये नियम, जानिए ग्रहण के समय और बाद में क्या करें, क्या न करें

Also Read
View All

अगली खबर