धर्म/ज्योतिष

Surya Grahan 2024 Timing: कुछ घंटे में लगेगा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा इस साल का आखिरी इक्लिप्स

Surya Grahan 2024 Timing: पितृ पक्ष के अंतिम दिन साल 2024 का चौथा और आखिरी ग्रहण लगेगा। यह साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा, यहां जानिए क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण 2024....
2 min read
Sep 18, 2024
Surya Grahan 2024 Timing Sutak Kal
सूर्य ग्रहण 2024

आज रात लगेगा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2024 Timing: हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर साल अश्विन कृष्ण प्रतिपदा से अश्विन अमावस्या की तिथि तक पितृ पक्ष रहता है। इस समय वंशज मृत परिजनों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्मकांड करते हैं। पितृ पक्ष के पहले ही दिन साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था।

लेकिन यह भारत में दृश्य नहीं है, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं है और ग्रहण संबंधित सावधानियों और कर्मकांड की भी जरूरत नहीं है। अब 15 दिन बाद 2 अक्टूबर 2024 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण और इस साल का अंतिम ग्रहण रात में लगेगा तो आइये जानते हैं साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा ...

15 दिन पहले इस समय लगा था चंद्र ग्रहण

उपच्छाया से पहला स्पर्शः बुधवार 18 सितंबर को सुबह 06:12
प्रच्छाया से पहला स्पर्शः सुबह 07:44 बजे
परमग्रास चंद्र ग्रहणः सुबह 08:14 बजे
प्रच्छाया से अंतिम स्पर्शः सुबह 08:44 बजे

उपच्छाया से अंतिम स्पर्शः सुबह 10:17 बजे
खण्डग्रास की अवधिः 00 घंट 59 मिनट 59 सेकेंड
उपच्छाया की अवधिः 04 घण्टे 04 मिनट 27 सेकेंड
चंद्र ग्रहण का परिमाणः 0.08
उपच्छाया चन्द्र ग्रहण का परिमाणः 1.03

ये भी पढ़ेंः


आज लगेगा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2024 Timing: आज 18 सितंबर को साल का तीसरा ग्रहण और दूसरा चंद्रग्रहण लगा है। पितृ पक्ष में लगे इस साल 2024 के आखिरी चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद ही, पितृ पक्ष के अंतिम दिन सर्व पितृ अमावस्या पर साल का चौथा ग्रहण और साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2024 लगेगा। आइये जानते हैं कब लगेगा सूर्य ग्रहण और क्या यह भारत में दिखाई देगा…

सूर्य ग्रहण 2024 का समय (Surya Grahan Ka Samay)

पंचांग के अनुसार साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण यानी साल का चौथा ग्रहण 15 दिन बाद दो अक्टूबर को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 9.13 बजे से शुरू होगा और देर रात 3.17 बजे संपन्न होगा। सूर्य ग्रहण के समय भारत में रात होने से भारत में लोग इसे नहीं देख पाएंगे।

ये भी पढ़ेंः

क्या भारत में लगेगा सूर्य ग्रहण सूतक (Surya Grahan Sutak Time 2024)

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सूर्य ग्रहण के 8 घंटे पहले से सूतक काल लग जाता है और इस अवधि में सूतक काल और ग्रहण के नियमों का पालन करना पड़ता है। लेकिन जिस क्षेत्र में दिखाई देता है, वहीं सूतक काल मान्य होता है। साथ ही इसी क्षेत्र में ग्रहण के धार्मिक कर्मकांड और सावधानियां अपनानी पड़ती है। चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई ही नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक काल नहीं मान्य होगा। लेकिन जहां सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, वहां सूर्य ग्रहण का सूतक सुबह 9.13 बजे से लग जाएगा।

दुनिया में कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Kaha Dikhega)

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण है, यह अर्जेंटीना, प्रशांत महासागर, आर्कटिक, दक्षिणी अमेरिका, पेरू और फिजी आदि देशों में देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण को खुली आंखों से देखने का प्रयास न करें, ग्रहण देखने के लिए आने वाले चश्मों से इसका आनंद उठाया जा सकता है। हालांक यह भारत में दिखाई नहीं देखा।

ये भी पढ़ेंः

Updated on:
02 Oct 2024 05:39 pm
Published on:
18 Sept 2024 09:02 am