धर्म/ज्योतिष

Surya Rashi Parivartan: सूर्य देव ने वृषभ राशि में किया प्रवेश, इन दो राशियों के लोग रहें संभलकर, राहत के लिए करें ये उपाय

Surya Rashi Parivartan 14 may 2024 ग्रहों के राजा सूर्य 14 मई शाम को शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर लिया। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और शुक्र शत्रु ग्रह हैं। इस कारण वैदिक ज्योतिष में वृषभ राशि में सूर्य की स्थिति को लोगों के लिए अच्छा नहीं मानते। इस समय लोगों को जीवन में तमाम तरह की कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसमें से सबसे अधिक दो राशियां प्रभावित होने वाली हैं तो आइये जानते हैं कि इस समय किन राशियों के लोगों को संभल कर रहना चाहिए (Sun transit in Taurus horoscope )...

3 min read
May 13, 2024
सूर्य राशि परिवर्तन वृषभ राशि 2024 इन राशियों की बढ़ाएगा परेशानी

कब होगा सूर्य का वृषभ राशि में गोचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य 14 मई 2024 को शाम 5:41 बजे वृषभ राशि में गोचर कर लिया है। सूर्य वृषभ राशि के स्वामी शुक्र के शत्रु हैं। इसलिए यह गोचर कुछ राशि के लोगों के स्वास्थ्य के लिए मुसीबत ला सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी, शारीरिक कमजोरी और अन्य बीमारियां हावी हो सकती हैं। पानी जीवन में कुछ जोखिम और खतरे ला सकता है। सूर्य की यह स्थिति जीवनसाथी के साथ असंतोष भी पैदा करती करती है। आइये जानते हैं सूर्य का वृषभ राशि में गोचर किन राशियों को सर्वाधिक प्रभावित करेगा।

वृषभ राशि में शुक्र राशि परिवर्तन इन राशियों की बढ़ाएगा मुश्किल

मिथुन राशि

वृषभ राशि में सूर्य का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है। सूर्य राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के जीवन में व्यक्तिगत विकास से जुड़ी चुनौतियां ला सकता है। इससे आपको नुकसान हो सकता है। इस समय आर्थिक क्षति भी हो सकती है। करियर में असंतुष्टि, निराशा का भाव आ सकता है, जो नौकरी में बदलाव की ओर प्रेरित करेगा। इस समय आपका बढ़ा खर्च आर्थिक जीवन के लिए भी मुश्किल खड़ी करेगा। व्यापार में साझेदारों से गलतफहमी हो सकती है। इससे रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य भी इस अवधि में ठीक नहीं रहेगा, इस समय आपका इम्यून सिस्टम कमजोर रहेगा। हालांकि संक्रमण से बच जाएंगे।

धनु राशि

आपकी राशि धनु है तो वृषभ राशि में सूर्य राशि परिवर्तन धनु राशि वालों की मुश्किल बढ़ाएगा। 14 मई से अगले 30 दिन आपको संभलकर काम करना होगा। इस अवधि में आपको मध्यम प्रगति ही मिलेगी। इस समय कुछ वित्तीय परेशानियां सामने आ सकती हैं। इसके लिए आपको लोन लेना पड़ सकता है। सूर्य गोचर करियर में धनु राशि वालों के असंतोष को बढ़ाएगा। इससे आप नौकरी बदलने की सोच सकते हैं। इस महीने आपको कोई बड़ा लाभ होने की संभावना नहीं है। यदि व्यापारी हैं तो व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों की चुनौती बढ़ेगी। इससे लाभ प्रभावित होगा और यह बचत कम कर देगा। यह औसत रहेगा। हालांकि लाभ काम में मिलेगा लेकिन आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है।

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर का देश दुनिया पर प्रभाव

आचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार वृषभ राशि में सूर्य गोचर सरकार के प्रदर्शन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। भारत की कुंडली वृषभ लग्न की है, इसके कारण सरकार के सही निर्णय लेने में दिक्कत होगी। दुनिया भर के कई हिस्सों में राजनीतिक रूप से अशांति रहेगी, सरकारें आंतरिक व्यवस्था बनाने में भी असफल रहेंगी। हालांकि शिक्षकों, विद्वानों, आध्यात्मिक उपदेशकों, परामर्शदाताओं, जनसंपर्क, लेखकों, कलाकारों, मूर्तिकारों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। कृषि क्षेत्र में अच्छी पैदावार होगी। कुल मिलाकर यह गोचर किसानों को लाभ दिलाएगा। चिकित्सा क्षेत्र की भी उन्नति होगी। इस समय रासायनिक उद्योग, सार्वजनिक क्षेत्र, फार्मास्यूटिकल क्षेत्र, बिजली क्षेत्र और सीमेंट उद्योग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऑप्टिकल उद्योग को भी लाभ होगा।

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर का उपाय

  1. आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
  2. गरीबों को लाल रंग के वस्त्र दान करें।
  3. रविवार के दिन मंदिर में अनार दान करें।
  4. तांबे के लोटे में एक चुटकी सिंदूर डालकर सूर्य को नियमित रूप से अर्घ्य दें।
  5. सूर्य यंत्र की पूजा करें।
  6. रोज विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)
Updated on:
16 May 2024 11:42 am
Published on:
13 May 2024 07:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर