27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / 19 मई को शुक्र वृषभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन 6 राशि के लोगों पर होगी धन वर्षा, बदल जाएगी आपकी तकदीर

19 मई को शुक्र वृषभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन 6 राशि के लोगों पर होगी धन वर्षा, बदल जाएगी आपकी तकदीर

Shukra Gochar 2024 19 मई को फिर बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है। सुख समृद्धि प्रदाता अपनी राशि वृषभ में राशि परिवर्तन करेंगे। इसका मौसम अर्थव्यवस्था और लोगों पर बड़ा असर पड़ेगा। इन 6 राशि के लोगों पर धन वर्षा होगी, इन राशि के लोगों की तकदीर बदल जाएगी। आइये जानते हैं किसको मिलने वाला है शुक्र का आशीर्वाद ...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 13 May 2024, 4:30 PM IST

shukra rashi parivartan vrishabh rashi On 19 May

शुक्र राशि परिवर्तन का 6 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध अपनी नीच राशि मीन से शत्रु और सूर्य की उच्च राशि मेष में शुक्रवार को प्रवेश कर गए हैं। यहां पूर्व से ही स्थित शुक्र के साथ बुध की युति होने से लक्ष्मी नारायण योग भी बनेगा। 19 मई को शुक्र मेष राशि से अपनी स्व राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही लक्ष्मी नारायण योग की युति हट जाएगी। बुध ग्रह का मेष राशि में भ्रमण 31 मई शुक्रवार तक रहेगा। ग्रह गोचर की ये घटनाएं कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाली है।

एक मई को गुरु के राशि परिवर्तन के साथ महीने की शुरुआत रही। अब बुध ने शुक्रवार को शाम 6:42 बजे मीन से मेष और शुक्र 19 मई को सुबह 8:43 बजे मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, शुक्र यहां 12 जून शाम 6.37 बजे तक रहेंगे। 14 मई को शाम 5:52 बजे सूर्य मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। एक ही माह में तीन ग्रहों के राशि परिवर्तन से महीना सामान्य होता है, लेकिन चार ग्रह के राशि बदलने से आर्थिक स्थिति, मौसम और जन सामान्य पर प्रभाव के संकेत लिए जाते हैं। जातक के नाम व कुंडली के आधार पर इसकी गणना की जाती है। आगामी 19 मई को त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन सुबह से ही सूर्य, गुरु और शुक्र ग्रह का त्रिग्रही योग बनेगा जो लगातार 31 मई तक रहेगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां …

शुक्र गोचर का इन 6 राशिवालों को बड़ा लाभ

मेष राशि

शुक्र गोचर से मेष राशिवालों को करियर में बड़ा लाभ दिलाएगा। विशेष रूप से वे लोग जो अपना काम करते हैं या बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उनको लाभ मिलेगा। इस समय मेष राशि वाले अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। यदि आपका पैसा फंसा हुआ तो इस समय आपको वापस मिल सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय दांपत्य जीवन में रोमांस होगा, जो लोग लव लाइफ में हैं, उनका इस समय प्रेम विवाह हो सकता हैष इसके लिए यह समय अनुकूल है।

वृषभ राशि

शुक्र वृषभ राशि में ही गोचर कर रहे हैं। इससे इस राशि पर सर्वाधिक असर पड़ेगा। शुक्र के शुभ प्रभाव के कारण वृषभ राशि वाले आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। धन का संकट दूर होने से मन प्रसन्न होगा और आप सुख-सुविधाओं पर रूपये खर्च करेंगे। आपके लिए कई स्रोतों से धन लाभ का संकेत है। आपकी आमदनी बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। 19 मई के बाद का समय आपके लिए शुभ है, नए कार्यों में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ेंःShani Dev: अब इन 3 राशियों की बदल जाएगी जिंदगी, शनि 3 महीने कराएंगे मौज

कर्क राशि

वृषभ राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क राशिवालों के लिए वरदान के समान है। इस समय नौकरी पेशा लोगों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। इस समय कर्क राशि वालों के आये के स्त्रोत बढ़ेंगे, आपको प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि मिलेगी। 19 मई से शुक्र गोचर के कारण आपकी वित्तीय स्थिति में तेजी से सुधार होगा। आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। इस दौरान आपकी बचत भी ज्यादा हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको शुक्र राशि परिवर्तन के कारण खुशखबरी मिल सकती है। इस समय आपको नई नौकरी मिल सकती है। आपका रूका हुआ प्रमोशन इस समय मिल सकता है। इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। इस समय सिंह राशि वाले जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। इस समय माता-पिता से भी धन लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़ेंः30 साल बाद शनि देव ने इस नक्षत्र में किया प्रवेश, 18 अगस्त तक इन 3 राशियों को देंगे आशीर्वाद, धन और तरक्की

वृश्चिक राशि

शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि के लोग मालामाल हो सकते हैं। आपके धन, वैभव, सुख और सुविधाओं में वृद्धि होगी। वृषभ राशि में शुक्र की उपस्थिति की अवधि में आपके पास कई स्रोतों से आय होगी, जिससे अपनी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों को भी इस समय लाभ होगा।

कुंभ राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों की किस्मत चमका सकता है। करियर में आपको नई उड़ान का मौका मिलेगा। 19 मई के बाद वृषभ राशि वाले तेजी से तरक्की कर सकते हैं। साथ ही इस तारीख के बाद से किया गया निवेश भी आपको धन लाभ करा सकता है। सोच समझकर किया गया निवेश आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा। कार्यस्थल पर आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।