27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / 30 साल बाद शनि देव ने इस नक्षत्र में किया प्रवेश, 18 अगस्त तक इन 3 राशियों को देंगे आशीर्वाद, धन और तरक्की

30 साल बाद शनि देव ने इस नक्षत्र में किया प्रवेश, 18 अगस्त तक इन 3 राशियों को देंगे आशीर्वाद, धन और तरक्की

Shani Nakshatra Parivartan: कर्मफलदाता शनि का कोई भी गोचर सभी राशियों के भाग्य, आर्थिक, पेशेवर और पारिवारिक जीवन को गहरे से प्रभावित करता है। 30 साल बाद 12 मई 2024 को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर किया है। इससे तीन राशियों को राजसी सुख मिलेगा। इन्हें शनि देव धन वैभव तरक्की का आशीर्वाद देंगे। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (Shani gochar effect) ..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 13 May 2024, 12:29 PM IST

Shani Nakshatra Parivartan

शनि नक्षत्र परिवर्तन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में

Shani In Purva Bhadrapada Nakshatra: ज्योतिष में कर्मफल दाता शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ये ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं और 17 माह में नक्षत्र बदलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को मान-सम्मान, धन, स्वास्थ्य, तरक्की, बिजनेस, रिश्तों आदि पर असर डालने वाला है। इसी कारण शनि का राशि परिवर्तन लोगों को सबसे अधिक प्रभावित करता है।

शनि अभी कुंभ राशि में पूर्वाभाद्रपद के प्रथम पद में विराजमान थे। 12 मई रविवार को सुबह 8.07 बजे शनि देव ने पूर्वाभाद्रपद के द्वितीय पद में प्रवेश कर लिया, जहां 18 अगस्त तक रहेंगे। शनि के पूर्वा भाद्रपद के द्वितीय चरण में गोचर से तीन राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। आम तौर पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में लोगों में अधिक ऊर्जा होती है। इसके प्रभाव से लोगों को भौतिक सुख, बुद्धि, प्रेम, समाज में मान-सम्मान मिलता है। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां…

मेष राशि

शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करने से मेष राशि के लोगों को शुभ फल मिलेंगे। इस राशि के लोगों की आमदनी बढ़ेगी, अचानक धन लाभ होगा। रूका हुआ पैसा रिटर्न होगा। भविष्य के लिए धन की बचत करने में कामयाब होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। अपनी बुद्धि के बल पर हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर अच्छा समय बीतेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। प्रापर्टी में भी निवेश लाभदायक रहेगा। कुल मिलाकर शनि का पूर्वाभाद्रपद के द्वितीय पद में आना मेष राशि वालों के किस्मत के बंद दरवाजे खोल देगा।

कन्या राशि

शनि का पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में आना कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है। शनि की चाल में बदलाव कन्या राशि के लोगों को किस्मत का साथ दिलाएगा। नौकरी, बिजनेस में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में काम की प्रशंसा होगी। इसके चलते आपको बोनस, इंक्रीमेंट और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ मिलेगा, घाटे से छुटकारा मिलेगा। करियर में उन्नति होगी। जो लोग इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

धनु राशि

शनि का बदलाव धनु राशि वालों के लिए भी लाभकारी है। इसके बाद भगवान शनि की धनु राशि वालों पर विशेष कृपा होगी। लंबे समय से रूके काम अब पूरे होंगे। आप अपने बुद्धि बल से हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे। परिवार के साथ खुशनुमा वक्त बीतेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में थोड़ा सा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें उनका लाभ भी होगा। नई नौकरी ढूंढ़ रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी, धन लाभ होगा। अगर कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो शनि का पूर्वा भाद्रपद द्वितीय पद में भ्रमण आपके लिए लाभकारी रहेगा। लव लाइफ अच्छी बनी रहेगी। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।