Surya Shukra Yuti: जनवरी के महीने में शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह की युति होने जा रही है। इन दोनों ग्रह के एक ही राशि में होने से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग से कुछ राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं इस योग से किन राशि वालों को लाभ होगा।
Surya Shukra Yuti: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन और वैभव का कारक माना जाता है। वहीं सूर्य ग्रह को साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। जब ये दोनों शक्तिशाली ग्रह एक साथ एक राशि में विराजमान होते हैं तो उस समय शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होता है। शुक्रादित्य राजयोग को बहुत ही शुभ माना गया है। ये राजयोग बहुत अत्यंत ही शुभ फल देने वाला माना जाता है। इस साल जनवरी के महीने में सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य और शुक्र के एक ही राशि में होने से इस उत्तम राजयोग का निर्माण होगा। इन दोनों की युति से कुछ राशिवालों को बहुत ही लाभ हो सकता है। ऐसे में आइए जानें नये साल में शुक्रादित्य राजयोग से किन राशि वालों को फायदा होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातक की कुंडली में द्वितीय भाव में ये राजयोग बनने जा रहा है। जिसके कारण इस राशि के जातक को बहुत से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपका अगर कोई रुका हुआ धन था तो भी वापस मिल सकता है। कारोबार में आपको लाभ हो सकता है। आय के नये स्त्रोत खुलेंगे।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए की कुंडली में ये राजयोग 11वें भाव में होने जा रहा है। इस भाव में इस योग के बनने से मीन राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलेगा। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा। इसके साथ ही इस दौरान आपका रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। पुराने मित्रों से मिलने की संभावना है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
तुला राशि
आपकी राशि में योग चतुर्थ भाव में बनने जा रहे हैं। शुक्रादित्य राजयोग के दौरान आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही आपके नया घर और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। इसके साथ जीवनसाथी के समय अच्छा समय गुजरेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।