14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Gochar 2026: सूर्य-मंगल-केतु का असर: इन राशियों पर बढ़ सकता है तनाव और परेशानी

Surya Gochar April 2026 : 14 अप्रैल 2026 को सूर्य मेष में प्रवेश करेगा। मंगल-केतु के प्रभाव से कन्या, तुला और मकर राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव और चुनौतियां आ सकती हैं। Surya Transit in Aries 2026

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Apr 14, 2026

Surya Gochar 2026:

Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल 2026 सूर्य गोचर का प्रभाव (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल 2026 ज्योतिष के नजरिए से बड़ा खास दिन है। इस दिन सूर्य अपनी (Surya Transit in Aries 2026) राशि बदलकर मेष में जा पहुंचेंगे। दिलचस्प बात यह है कि मेष के स्वामी मंगल हैं, और सूर्य इस दौरान अश्विनी नक्षत्र को छूएंगे, जिसके स्वामी केतु हैं। मंगल और केतु, दोनों की ऊर्जा एक साथ एक्टिव हो जाएगी और इसका असर तेज, उग्र, और अचानक बदलाव वाले रूप में देखने को मिलेगा।

इस गोचर (Surya Gochar 2026) का असर कुछ राशियों पर खास तौर से तगड़ा पड़ सकता है। सबसे ज्यादा कन्या, तुला और मकर राशि वालों को सतर्क रहना चाहिए। तो चलिए, जानते हैं इन तीनों पर कैसा असर पड़ेगा

(वीडियो सोर्स : Anshuman Astrology Channel)

कन्या राशि: फैसले सोच-समझकर लें

कन्या वालों के लिए वक्त थोड़ा चुनौती भरा है। अभी करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें तो ही अच्छा है।

  • अगर नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने का मन चल रहा है, तो थोड़ा रुक जाएं।
  • घर में जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस या तनाव बढ़ सकता है।
  • सेहत को लेकर लापरवाही बिलकुल न करें गलती भारी पड़ सकती है।

क्या करें?
रोज सुबह “ॐ सूर्याय नमः” या “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें। इससे मन मजबूत रहेगा।

तुला राशि: एनर्जी डाउन, मन भटक सकता है

तुला वालों के लिए सूर्य का यह गोचर कुछ असहज सा है क्योंकि यहां सूर्य नीच का माना जाता है।

  • काम में मन नहीं लगेगा, आलस हावी रहेगा।
  • नेगेटिव सोच परेशान कर सकती है, काम टालने की आदत भी बढ़ सकती है।
  • रिश्तों में बहस या टकराव संभव है।
  • सेहत भी थोड़ी गड़बड़ हो सकती है।

क्या करें?
खुद को बिजी रखें, योग-ध्यान करें और निगेटिव लोगों से दूरी बनाएं।

मकर राशि: जिम्मेदारियां और तनाव बढ़ेंगे

मकर राशि के लिए यह समय अचानक बदलाव लेकर आ सकता है, खासकर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में।

  • काम का प्रेशर एकदम से बढ़ सकता है।
  • तनाव, चिंता और नींद की परेशानी परेशान कर सकती है।
  • थोड़ी बेचैनी भी रहेगी।
  • चोट या दुर्घटना की आशंका भी बन सकती है।

क्या करें?
सूर्योदय पर हनुमान चालीसा पढ़ें, इससे दिमागी ताकत और सुरक्षा मिलती है।

क्यों इतना खास है ये गोचर?

ज्योतिष में मंगल और केतु, दोनों को अग्नि तत्व का माना गया है। ये जहां भी एक्टिव होते हैं, वहां एनर्जी, गुस्सा, रिस्क और अचानक बदलाव देखने को मिलते हैं।

  • सूर्य आत्मविश्वास की पहचान है,
  • मंगल हिम्मत और काम का,
  • केतु रहस्य और अचानक होने वाली चीजों का स्वामी है।

इन तीनों के मेल में या तो जबरदस्त तरक्की होती है, या फिर कुछ अचानक मुश्किलें आ सकती हैं।

क्या करें ताकि सब ठीक रहे?

  • रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं।
  • ध्यान, प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें
  • बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।
  • गुस्से पर काबू रखें और सोच-समझकर आगे बढ़ें।

14 अप्रैल के बाद कन्या, तुला और मकर वालों के लिए वक्त थोड़ा टेढ़ा है, लेकिन घबराने की बात नहीं। थोड़़ी सावधानी और सही उपायों के साथ ये फेज भी आसानी से निकल जाएगा बस धैर्य रखें और खुद पर भरोसा रखें।