Vakri Shani Dev ज्योतिषशास्त्र के अनुसार तय समय अवधि के बाद हर ग्रह गोचर करते हैं। इस गोचर के कारण सभी राशियों के लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। ग्रहों का मार्गी और वक्री होना भी बहुत असर डालता है। अब शनि देव जून में वक्री चाल चलते हुए दुर्लभ केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाने वाले हैं। इसका 3 राशि के लोगों को अपार सफलता मिल सकती है। आइये जानते हैं शनि वक्री और केंद्र त्रिकोण राजयोग ( Kendra Trikon Rajyoga) का क्या असर पड़ेगा...
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्मफलदाता शनि 29 जून 2024 को शनिवार रात 11. 40 बजे कुंभ राशि में वक्री होंगे। इस दौरान वक्री शनि केंद्र त्रिकोण राजयोग का भी निर्माण करेंगे। दरअसल, कुंडली के पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव को केंद्र और पांचवे, नौवें भाव को त्रिकोण कहा जाता है। केंद्र भावों को विष्णु जी का स्थान और त्रिकोण भावों पर मां लक्ष्मी का आधिपत्य है। जब केंद्र त्रिकोण भावों के बीच कोई संबंध होता है, तब केंद्र त्रिकोण राजयोग बनता है। अब जून में केंद्र त्रिकोण राजयोग बनेगा। मान्यता है कि इस समय शनि देव लोगों को उसके कर्मों का फल देंगे।
वक्री शनि होने के प्रभाव से बने केंद्र त्रिकोण राजयोग के कारण वृषभ राशि के लोगों को करियर में तरक्की मिलेगी। यह समय व्यापारियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। इस समय आपने जो भी योजनाएं और रणनीतियां बनाई हैं, वे सब सफल होंगी। इससे आपकी आमदनी के स्रोत भी बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। वृषभ राशि वाले नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपनी पसंद की नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का पसंद की जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। व्यापारियों के लिए धन लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि के लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग भाग्य स्थान में बनने जा रहा है। शनि का वक्री होना आपके लिए कुछ लाभ लेकर आएगा। इस समय आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। वक्री शनि की अवधि में मिथुन राशि वालों के अटके हुए काम भी अब पूरे हो सकते हैं। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप प्रसन्न महसूस करेंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केंद्र त्रिकोण राजयोग कुंभ राशि में बनने जा रहा है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा लाभ कुंभ राशि वालों को ही मिलेगा। यहां से कुंभ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इससे कुंभ राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति और सफलता मिलेगी। इस समय आपकी आय में वृद्धि होने के संकेत है। इससे आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा लेकिन आपके कार्यों को पूर्ण करने और सफलता दिलाने में आपकी किस्मत भी आपका पूरा साथ देगी। यदि नौकरीपेशा हैं तो इस समय पदोन्नति के योग बनेंगे। आपके जीवनसाथी को भी अपने करियर में प्रमोशन या उन्नति मिलने की संभावना है।
(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)