धर्म/ज्योतिष

Vastu Tips: क्या घर में शमी का पौधा लगा सकते हैं? जानिए वास्तु नियम

वास्तु के अनुसार घर में शमी का पौधा बहुत ही शुभ होता है। इस पौधे को आप अपने घर में दक्षिण दिशा में या छत पर लगा सकते हैं।

2 min read
Dec 15, 2025
istock

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में शमी के पौधे के सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है, लेकिन घर में शमी का पौधा लगाना चाहिए या नहीं इसको लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ खास नियम बताए गए हैं। चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर में शमी का पौधा लगाना शुभ होता है या अशुभ। जाने इसके नियम।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर कुछ खास पेड़ पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के नियमानुसार किसी भी पौधे को घर में लगाने से घर में सुख, समृद्धि आती है और सेहत पर ही अच्छा असर पड़ता है। आजकल लोग घर को सजाने के चक्कर में घर में कोई भी पौधा लगा लेते हैं, लेकिन घर में किसी भी तरह के पेड़ पौधे लगाने से पहले हमें वास्तु शास्त्र के नियमों का पालना करना चाहिए। यदि हम वास्तु के नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं तो हमें कई की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हिंदू धर्म में शमी के पोधे का संबंध भगवान शिव और शनि देव से बताया गया है। इस पौधे को घर में लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है, लेकिन इसको घर में लगाने से पहले हमें वास्तु के नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं शमी पौधे के लिए वास्तु नियम।

ये भी पढ़ें

New Year Special: साल 2026 शुरू होने से पहले ना करें ये 10 गलतियां

शमी पौधा लगाने के वास्तु नियम

पौधा लगाने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शमी को पौधा लगाना बहुत शुभ माना गया है। इसको आप अपने घर की दक्षिण दिशा में या बालकनी, छत पर लगा सकते हैं। इस दिशा में शमी का पौधा लगाने से लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और रिश्तों में आपसी प्रेम बरकरार रहता है।

इन बातों का रखें ध्यान
शमी का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छा दिन शनिवार को माना गया है। इस पौधे को आप इसी दिन लगाएं। शनिवार के दिन शमी का पौधा लगाने से घर में बरकत आती है। हमेशा इसे ऐसी जगह पर रखें जहां पर सीधी धूप ना पड़ती हो।

इस जगह ना लगाएं शमी
वास्तु के अनुसार शमी का पौधा कभी घर के बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। इस स्थान पर शमी लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और आपसी संबंध में ही कलह की स्थिति बनती है।

शमी उपाय
वास्तु के अनुसार शमी का पत्ता शिवलिंग पर चढ़ाना बहुत ही शुभ माना गया है। इसको शिवलिंग पर अपर्ति करने से परिवारिक समस्याएं से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख, शांति आती है। इसके साथ ही सारी बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है।

Published on:
15 Dec 2025 02:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर