धर्म/ज्योतिष

Vastu Tips For Tortoise: घर की किस दिशा में रखना चाहिए कछुआ, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: हिंदू धर्म में घर में कछुआ रखने को बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में इसे घर में किस दिशा में रखना चाहिए, इसके बारे में बात करेंगे। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार हमें घर की किस दिशा में कछुआ रखना चाहिए।

2 min read
Dec 12, 2025
istock

Vastu Tips: हिंदू धर्म में घर में कछुआ रखने को बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में इसे घर में किस दिशा में रखना चाहिए, इसके बारे में बात करेंगे। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार हमें घर की किस दिशा में कछुआ रखना चाहिए।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अंतर्गत हर चीज को रखने के लिए सही दिशा निर्धारित की गई है। अगर हम अपने घर में वास्तु के अनुसार चीजों को रखते हैं तो हमारे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में घर में कछुआ किस दिशा में रखना चाहिए इसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। शास्त्रों के अनुसार घर में कछुआ रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। कछुए को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में कछुआ रहता है, वहां पर धन और वैभव की कोई कमी नहीं रहती है। इसके साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी सदा उस परिवार पर बनी रहती है। घर में आप अगर असली का कुछआ नहीं रख सकते हैं तो लकड़ी, क्रिस्टल या धातु का कछुआ रख सकते हैं। हर तरह के कछुए को रखने का अलग ही लाभ मिलता है। आइए यहां जाने घर कि किस दिशा में कौन सा कछुआ रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Vastu Tips : खूब कमाने के बाद भी जेब रहती है हमेशा खाली? पूजा घर में रख लें ये 2 मूर्तियां

घर की किस दिशा में रखें कौन सा कछुआ

धातु का कछुआ
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में धातु का कछुआ रखने की सही दिशा उत्तर दिशा को माना गया है। ये दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में धातु का कछुआ रखने से घर में बरकत आती है और धन भंडार हमेशा भरे रहते हैं। इसके साथ ही इस दिशा में इसे कछुए को रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।

क्रिस्टल का कछुआ
क्रिस्टल के कछुए को आप दक्षिण दिशा में रख सकते हैं। इस दिशा में क्रिस्टल का कछुआ रखने से पारिवारिक रिश्ते में मधुरता आती है और मानसिक शांति बनी रहती है। इसके साथ ही आपके सारे रूके हुए काम भी बनने लगते हैं।

लकड़ी का कछुआ
लकड़ी का कछुआ रखने के लिए पूर्व दिशा सबसे शुभ दिशा मानी जाती है। इस दिशा में लकड़ी का कछुआ रखने से व्यक्ति के करियर में ग्रोथ होता है। इसके साथ कारोबार में भी लाभ मिलता है। इस कछुए को आप घर या ऑफिस कहीं भी पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

चांदी का कछुआ
चांदी का कछुआ आप घर या ऑफिस में कहीं भी उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। इसको रखने से आपके बिजनेस में तरक्की होगी और बच्चों की तरक्की होगी। इसे रखने से घर में सौभाग्य आता है नकारात्मकता दूर रहती है।

Updated on:
12 Dec 2025 12:39 pm
Published on:
12 Dec 2025 12:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर