धर्म/ज्योतिष

Vastu Tips: घर के इस स्थान पर रख दें घोड़े की नाल, शनि दोष से मिलेगा छुटकारा

Ghode Ki Naal on Right Direction: वास्तु शास्त्र में घर में किस तरह से सुख, समृद्धि आएगी और वास्तु दोष से कैसे मुक्ति मिलेगी, इसके बारे में बहुत अच्छे से बताया गया है। चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में घोड़े की नाल कहां रखनी चाहिए और इसके क्या फायदे हैं।
2 min read
Jan 09, 2026
Ghode Ki Naal on Right Direction
chatgpt

Ghode Ki Naal on Right Direction:वास्तु शास्त्र के अंतर्गत घोड़े की नाल को शुभ फल देने वाला माना गया है। अगर आप अपने घर में घोड़े की नाल को वास्तु शास्त्र के अनुसार रखते हैं तो आपको इसके बहुत से सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ये ना केवल शनि दोष से मुक्ति दिलाता है, बल्कि की घर से वास्तु दोष दूर करने में भी बहुत सहायक होता है। ऐसा भी माना जाता है कि घोड़े की नाल रखने में रखने से घर से आर्थिक तंगी तुरंत दूर हो जाती है और तरक्की के नये रास्ते खुलते हैं। आइए जानते हैं कि हमें अपने घर में घोड़े की नाल कहां पर और किस दिशा में रखनी चाहिए।

घोड़े की नाल रखने का वास्तु नियम

घोड़े की नाल रखने की उचित दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल रखने के लिए उत्तर और पूर्व दिशा उत्तम मानी गई है। आप चाहें तो इसे घर की वायव्य कोण में भी रख सकते हैं। इस दिशा में घोड़े की नाल लगाने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

मुख्य दरवाजे पर टांगे घोड़े की नाल
आप घोड़े की नाल को मुख्य दरवाजे पर टांग सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपके घर में शमी का पौधा है तो आप किसी लोहे के बर्तन में इस नाल को रखकर टांग सकते हैं। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी और आपकी सारी समस्याओं का भी अंत होगा।

किस रंग का हो नाल
वास्तु के अनुसार घोड़े की नाल हमेशा काले रंग की लेना शुभ होता है। घर के अंदर काले रंग की घोड़े की नाल रखना या लगाना अच्छा माना जाता है। इस रंग की नाल लगाने से घर से वास्तु दोष दूर होता है और घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।

घोड़े की नाल लगाने का फायदा
घर के अंदर घोड़े की नाल रखने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं। इसको घर में लगाने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही आपको शनि की साढ़ेसाती से भी जल्दी मु्क्ति मिलती है। इसे आप बाहर या अंदर किसी भी दीवार पर लगा सकते हैं।

Updated on:
09 Jan 2026 11:11 am
Published on:
09 Jan 2026 01:00 pm