
Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन-संपत्ति, भौतिक सुखों का दाता माना गया है। 11 सितंबर को उनकी चाल बदल रही है। शुक्र इस दिन स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह राहु का नक्षत्र है। उनका शुक्र से मित्रवत संबंध है। राहु जब देने पर आता है तो अपार धन, प्रतिष्ठा प्रदान करता है। ऐसे में शुक्र के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही कुछ जातकों की किस्मत खुल सकती है। सभी राशियों का इसका लाभ मिलेगा। जिनकी कुंडली में राहु और शुक्र की स्थिति अच्छी है उन्हें घर-वाहन का सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में भी खुशी हासिल होगी। विशेषकर मेष, मिथुन, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशिवालों पर शुक्र का यह परिवर्तन बेहद फलदायी साबित हो सकता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शुक्र हालांकि दैत्यों के गुरु हैं पर जीवन का हर भौतिक सुख वही देते हैं। ऐसे में उनकी चाल में बदलाव का देश-दुनिया में व्यापक असर दिखता है। शुक्र के परिवर्तन से सांसारिक जीवन में भी बदलाव होता है। वे इस समय तुला राशि और चित्रा नक्षत्र में हैं। 2 दिन बाद शुक्र अपना नक्षत्र बदलकर स्वाति नक्षत्र में चले जाएंगे।
पंचांगों के अनुसार 11 सितंबर यानि शुक्रवार को रात 11:19 बजे शुक्र स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वे यहां 24 अक्टूबर तक रहेंगे। स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु और राशि तुला है। शुक्र और राहु का यह मेल कुछ लोगों को जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता प्रदान कर सकता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण बुचके के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र सप्तम भाव में रहने वाले हैं। इनकी लव लाइफ बहुत अच्छी हो सकती है। हालांकि इन्हें वाणी का थोड़ा ध्यान रखना होगा।
नेटवर्किंग, पब्लिक डीलिंग और पीआर से जुड़े सभी राशियों के जातकों के लिए ये अवधि बहुत अच्छी साबित हो सकती है। शुक्र के स्वाति नक्षत्र में जाने से इन जातकों को नए क्लाइंट्स और बड़े फाइनेंशियल प्रॉफिट मिल सकते हैं। इन्हें ईगो दबाकर रखना होगा अन्यथा बनता काम बिगड़ सकता है।