पंडित जगदीश शर्मा बताते हैं कि, पुष्य नक्षत्र को अमरेज्य भी कहा जाता है। यह शनि प्रधान नक्षत्र है, लेकिन इसकी प्रकृति गुरु जैसी मानी जाती है। इस नक्षत्र में सोने के आभूषण, वाहन, फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन जैसी वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना गया है।