नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, पालिका की टीम और पुलिस बल ने व्यवस्थाएं संभालीं। सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम किए गए। पुलिस की मुस्तैदी से कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। दशहरा उत्सव के माध्यम से लोगों को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। आयोजन में अखाड़ा, मलखम और आतिशबाजी प्रमुख आकर्षण रहे।