Vish Yog : 23 अक्टूबर को चंद्रमा ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। वे यहां 25 अक्टूबर तक रहेंगे। चंद्रमा की चाल में इस बदलाव से चंद्र - शनि का अशुभ संयोग बन गया है। इसे विष योग कहा जाता है। चंद्रमा, मीन राशि में करीब 53 घंटे रहेंगे। इसका मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के जातकों पर खासा असर पड़ेगा। चंद्र शनि का अशुभ विष योग कई लोगों के करियर, कारोबार, प्रेम और पारिवारिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। जिन जातकों की कुंडली में विष योग है, या जिनका चंद्रमा कमजोर है, उनको यह समय भारी पड़ सकता है। मीन, मिथुन और धनु राशिवालों को भी खासतौर पर संभलकर रहना होगा। विष योग में शिवपूजन से लाभ मिलता है।