धर्म/ज्योतिष

Vivah Muhurat 2025: 2, 3, 5 नवंबर सहित कुल 17 शुभ महुर्त …देवउठनी एकादशी के बाद शादियों का सीजन, 2025 के आखिरी दो महीने जानें विवाह के लिए सही तिथियां

Vivah Muhurat 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी के बाद विवाह के लिए कई शुभ तिथियां होती हैं, जिनमें लोग विवाह के बंधन में बंधते हैं। 2025 के आखिरी दो महीने नवंबर और दिसंबर शादी के लिए सर्वोत्तम समय साबित हो सकते हैं।

2 min read
Oct 26, 2025
Best marriage dates December 2025, December 2025 Marriage Dates, Dev Uthani Ekadashi 2025 date
Wedding season after Dev Uthani Ekadashi|फोटो सोर्स –Patrika.com

Vivah Muhurat 2025: देवउठनी एकादशी, जो इस बार 2025 में 7 नवंबर को है, से शादियों का मुहूर्त शुरू हो जाएगा। यह समय उन जोड़ों के लिए बहुत खास है, जो अपने जीवनसाथी के साथ बंधने का सपना देख रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी के बाद विवाह के लिए कई शुभ तिथियां होती हैं, जिनमें लोग विवाह के बंधन में बंधते हैं। 2025 के आखिरी दो महीने नवंबर और दिसंबर शादी के लिए सर्वोत्तम समय साबित हो सकते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें 2025 के अंत में शादियों के लिए शुभ मुहूर्त कौन से हो सकते हैं।

देवउठनी एकादशी कब है?

इस बार देवउठनी एकादशी 1 नवंबर और 2 नवंबर को दो दिन मनाई जाएगी।पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि को होती है।

  • तिथि प्रारंभ: 1 नवंबर, सुबह 9:11 बजे से
  • तिथि समापन: 2 नवंबर, सुबह 7:31 बजे तक

November Marriage Dates 2025: नवंबर 2025 में विवाह के लिए शुभ तिथियां


नवंबर का महीना शादियों के लिए बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दौरान देवउठनी एकादशी सहित कई खास तिथियां होती हैं। यह समय जोड़ों के लिए जीवनभर के सुखी और समृद्ध बंधन की शुरुआत करने के लिए आदर्श है।

तिथिदिनशुभ विवाह मुहूर्तनक्षत्र
2 नवंबर 2025रविवाररात 11:11 बजे से 3 नवंबर 2025, सुबह 06:34 बजे तकउत्तर भाद्रपद
3 नवंबर 2025सोमवारसुबह 06:34 बजे से शाम 07:40 बजे तकउत्तर भाद्रपद, रेवती
6 नवंबर 2025बृहस्पतिवाररात 03:28 बजे से 7 नवंबर 2025, सुबह 06:37 बजे तकरोहिणी
8 नवंबर 2025शनिवारसुबह 07:32 बजे से रात 10:02 बजे तकमृगशीर्ष
12 नवंबर 2025बुधवाररात 12:51 बजे से 13 नवंबर 2025, सुबह 06:42 बजे तकमघा
13 नवंबर 2025बृहस्पतिवारसुबह 06:42 बजे से शाम 07:38 बजे तकमघा
16 नवंबर 2025रविवारसुबह 06:47 बजे से 17 नवंबर 2025, रात 02:11 बजे तकहस्त
17 नवंबर 2025सोमवारसुबह 05:01 बजे से 18 नवंबर 2025, सुबह 06:46 बजे तकस्वाती
18 नवंबर 2025मंगलवारसुबह 06:46 बजे से सुबह 07:12 बजे तकस्वाती
21 नवंबर 2025शुक्रवारसुबह 10:44 बजे से दोपहर 01:56 बजे तकअनुराधा
22 नवंबर 2025शनिवाररात 11:27 बजे से 23 नवंबर 2025, सुबह 06:50 बजे तकमूल
23 नवंबर 2025रविवारसुबह 06:50 बजे से दोपहर 12:09 बजे तकमूल
25 नवंबर 2025मंगलवारदोपहर 12:50 बजे से रात 11:57 बजे तकउत्तराषाढ़ा
30 नवंबर 2025रविवारसुबह 07:12 बजे से 01 दिसंबर 2025, सुबह 06:56 बजे तकउत्तर भाद्रपद, रेवती

December Marriage Dates 2025: दिसंबर 2025 में विवाह के लिए शुभ तिथियां

दिसंबर माह में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त सीमित हैं।इस महीने सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं और खरमास प्रारंभ हो जाता है, जिससे सूर्य का प्रभाव कम हो जाता है और इस अवधि में विवाह जैसे मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता।सूर्य 15 दिसंबर के बाद धनु राशि में जाएंगे, इसलिए 15 दिसंबर से पहले 3 शुभ तिथियों में विवाह संपन्न किया जा सकता है।

तिथिदिनशुभ विवाह मुहूर्तनक्षत्र
4 दिसंबर 2025बृहस्पतिवारशाम 06:40 बजे से 5 दिसंबर 2025, सुबह 06:59 बजे तकरोहिणी
5 दिसंबर 2025शुक्रवारसुबह 06:59 बजे से 6 दिसंबर 2025, सुबह 07:00 बजे तकरोहिणी, मृगशीर्ष
6 दिसंबर 2025शनिवारसुबह 07:00 बजे से सुबह 08:48 बजे तकमृगशीर्ष
Published on:
26 Oct 2025 03:28 pm