धर्म/ज्योतिष

Vivah Upay 2026: साल 2026 में करना चाहते हैं शादी? करें ये उपाय

अगर आप चाहते हैं कि साल 2026 में आपकी शादी पक्की हो जाए, तो सूर्य को हल्दी मिला जल अर्पित करना, बृहस्पति मंत्र का जाप और तर्जनी में छल्ला पहनना बेहद लाभकारी उपाय हैं। सही कर्म और सकारात्मक सोच से विवाह के योग मजबूत होते हैं।

2 min read
Dec 28, 2025
shadi ke upay (pc: gemini generated)

साल 2026 शुरू होने वाला है और बहुत से लोग ऐसे हैं जो इस वर्ष अपने विवाह को लेकर प्रयास कर रहे हैं। किसी की शादी में देर हो रही है, तो किसी को अच्छे रिश्ते नहीं मिल पा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विवाह में देरी का मुख्य कारण बृहस्पति ग्रह की कमजोरी और सूर्य की अनुकूलता का अभाव माना जाता है। अगर आप चाहते हैं कि साल 2026 में आपकी शादी निश्चित रूप से हो जाए, तो नीचे बताए गए तीन सरल और प्रभावी उपाय अवश्य करें।

पहला उपाय: सूर्य देव को हल्दी मिला जल अर्पित करें

साल 2025 में रोज सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल लें, उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं और उगते सूर्य को अर्घ्य दें। यह उपाय आत्मविश्वास बढ़ाता है, बाधाएं दूर करता है और विवाह से जुड़े अटके कामों को गति देता है।

Sun Remedy for Marriage को बहुत प्रभावशाली माना जाता है।

दूसरा उपाय: बृहस्पति मंत्र का 108 बार जाप

शाम और सुबह दोनों समय 108 बार “ॐ ब्रं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें। बृहस्पति ग्रह विवाह, जीवनसाथी और सुखी दांपत्य का कारक ग्रह है। इस मंत्र से Jupiter Strong for Marriage होता है और अच्छे रिश्तों के योग बनते हैं।

तीसरा उपाय: तर्जनी उंगली में पीतल या सोने का छल्ला पहनें

किसी भी गुरुवार को सोने या पीतल का छल्ला दाहिने हाथ की तर्जनी (Index Finger) में पहन लें। यह उपाय बृहस्पति को मजबूत करता है और विवाह के मार्ग खोलता है। ध्यान रखें, छल्ला पहनते समय मन में विवाह का संकल्प जरूर लें।

क्यों असरदार हैं ये उपाय?

ये तीनों उपाय सरल, सुरक्षित और शास्त्रसम्मत हैं। इनसे जीवन में पॉजिटिविटी आती है, आत्मबल बढ़ता है और विवाह में आ रही अनावश्यक रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

अतिरिक्त सलाह

  • नकारात्मक सोच और गलत संगति से दूरी बनाएं
  • गुरुवार को पीले रंग का वस्त्र पहनना शुभ रहेगा
  • जरूरतमंद को पीली दाल या केले का दान करें

ये भी पढ़ें

New Year 2026 Remedies: नए साल पर करें चांदी से जुड़े ये खास उपाय, बदल सकती है आपकी किस्मत

Published on:
28 Dec 2025 10:45 am
Also Read
View All

अगली खबर