धर्म/ज्योतिष

Weekly Tarot Rashifal 11 To 17 January 2026: टैरो कार्ड भविष्यवाणी: इन राशिवालों के लिए करियर में आएगा उछाल, जानिए क्या कहता है तुला से लेकर मीन वालों का टैरो कार्ड

Saptahik Tarot Rashifal 11 To 17 January 2026: टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे। यहां जाने 11 जनवरी से लेकर 17 जनवरी 2026 तक कैसा रहेगा तुला से लेकर मीन राशि वालों को टैरों राशिफल।

3 min read
Jan 09, 2026
Weekly Tarot Rashifal 11 To 17 January 2026

Weekly Tarot Rashifal 11 To 17 January 2026 : जनवरी का आने वाला सप्ताह टैरो कार्ड के हिसाब से बहुत ही लाभदायर रहने वाला है। इस सप्ताह में चार ग्रह एक साथ मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सारी राशियों पर पड़ने वाला है। टैरो कार्ड के ये संकेत आपके जीवन हर पक्ष पर असर डालने वाला होता है। इन कार्ड के द्वारा आपके लव लाइफ, आर्थिक स्थिति और करियर के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। इस सप्ताह में सूर्य गोचर, शुक्र और मंगल का गोचर एक ही राशि में होगा। जो कुछ राशियों पर बहुत ही अच्छा असर डालेगा। टैरो कार्ड रीडर और ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा ने यहां पर तुला से लेकर मीन राशि के जातके के लिए टैरो कार्ड के आधार पर सटीक भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं तुला से लेकर मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

Chaturgrahi Yog January 2026 : मकर राशि में बनेंगे 3 राजयोग, जानिए किन 3 राशियों की चमकेगी तकदीर

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Tarot Rashifal)


टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि वालों के लिए यह हफ्ता न्याय, संतुलन और सही फैसले का है। आपको किसी ज़रूरी मामले में सही फैसला लेना होगा। ईमानदारी से काम करें। हर कदम में न्याय का पालन करें। अगर आप किसी कानूनी मामले में फंसे हैं, तो इस समय आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। रिश्तों में भी समानता और तालमेल बनाए रखें। आपके फ़ैसलों का असर लंबे समय तक रहेगा। इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Tarot Rashifal)


टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि वालों के जीवन में किसी पुराने अध्याय का अंत होगा और एक नई शुरुआत होगी। यह बुरा संकेत नहीं है। यह बदलाव और नवीनीकरण का प्रतीक है। आपको किसी पुराने झगड़े या समस्या को छोड़ना होगा। ताकि नए मौकों के लिए रास्ता खुल सके। यह समय आत्मनिर्भर बनने और नई दिशा में कदम बढ़ाने का है। रिश्तों या काम पर कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। लेकिन यह बदलाव आपके लिए फायदेमंद होगा।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Tarot Rashifal)


टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि वालों के जीवन में इस हफ़्ते खुशियां और सफलता आएगी। आपके प्रयासों का अच्छा नतीजा मिलेगा। यह समय आपके आत्मविश्वास और उत्साह से जीवन में नई रोशनी लाने का है। काम पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। यह समय आपके लिए नई शुरुआत और अवसरों का है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Tarot Rashifal)


टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि वालों के जीवन में इस हफ़्ते समृद्धि, प्यार और तरक्की के संकेत हैं। यह हफ्ता आपके लिए रचनात्मकता और जरूरतों के बीच संतुलन का है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपके काम में भी सफलता मिलेगी। यह समय अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सबसे अच्छे तरीके से काम करने का है।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Tarot Rashifal)


टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि वालों के जीवन में इस हफ़्ते आशा, विश्वास और सकारात्मकता का संचार होगा। यह समय अपने सपनों को पूरा करने का है। आपके पास सफलता के संकेत हैं। लेकिन आपको अपना आत्मविश्वास और आशा बनाए रखनी होगी। यह समय अपनी मेहनत का फल पाने का है। रिश्तों में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Tarot Rashifal)


टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि वालों के जीवन में इस हफ़्ते थोड़ा भ्रम और असमंजस हो सकता है। आपको किसी स्थिति या व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने की ज़रूरत है। अपने फैसलों में सावधानी बरतें। बिना सोचे-समझे कोई कदम न उठाएं। यह समय आत्मविश्लेषण और गलतफहमियां दूर करने का है। रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें। किसी भी तरह के भ्रम से बचें।

Published on:
09 Jan 2026 03:00 pm
Also Read
View All
Aaj Ka Tarot Rashifal 11 January 2026: टैरो राशिफल 11 जनवरी 2026, ये राशिवाले जल्दबाजी में धन का लेन-देन करने से बचें, इन्हें हो सकती है पैसों में हानि

Weekly Horoscope 11 To 17 January: साप्ताहिक राशिफल: जनवरी के आने वाले सप्ताह में इन राशियों के मिलेगा करियर में लाभ, जानिए तुला राशि से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 11 To 17 January: साप्ताहिक राशिफल: आने वाले सप्ताह में वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जीवन में आएगी शांति, जानिए मेष से लेकर कन्या वालों के लिए कैसा रहेगा समय

Kali Mirch Ke Totke: काली मिर्च से करें ये उपाय, खीचीं चली आएगी लक्ष्मी

Mauni Amavasya Daan 2026: मौनी अमावस्या के दिन करें इन खास चीजों का दान, पूर्वजों के आशीर्वाद से बनेंगे सारे काम

अगली खबर