औरैया

यूपी के इस जिले में 6 साल में बदल चुके 12 अधिशासी अधिकारी

जनपद के इस शहर में विकास की उम्मीदें बढ़ गई है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 5:17 PM IST
12 executive officers changed in 6 years in up
यूपी के इस जिले में 6 साल में बदल चुके 12 अधिशासी अधिकारी

औरैया. जनपद के अजीतमल कस्बे को तहसील का तगमा मिलने से लोगों को कस्बे में विकास की उम्मीदें बढ़ गई है। कस्बे में तहसील का मुख्यालय खुलने से क्षेत्रीय लोगों को राहत महसूस हुई है लेकिन उत्तर प्रदेश शासन का नगर विकास विभाग बाबरपुर - अजीतमल कस्बे के विकास में बाधक बना हुआ है। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था लगातार बीते 6 वर्षों से स्थाई अधिशाषी अधिकारी के अभाव में बैसाखी के सहारे चल रही है।

नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन अशोक चक ने पूर्व की समाजवादी पार्टी व वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में नगर पंचायत कार्यालय में स्थायी अधिशासी अधिकारी नियुक्त करने के लिए राजनेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की परिक्रमा में कसर नहीं रखी लेकिन परिणाम शून्य रहा उनके 5 वर्ष के कार्यकाल में नगर पंचायत को स्थाई अधिशासी अधिकारी नहीं मिला तदुपरांत जनवरी 2018 के नगर निकाय के चुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित हुई। रानी पोरवाल ने भी कस्बे के विकास के लिए नगर पंचायत कार्यालय में स्थाई अधिकारी की नियुक्ति के लिए शासन स्तर पर राजनेता व प्रशासनिक अधिकारियों की परिक्रमा का दौर चालू किया लेकिन 6 माह गुजर जाने के बाद भी नगर पंचायत में स्थाई अधिकारी का आगमन दूर-दूर तक नजर नहीं आया।

नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी प्रमुख रहे

ज्ञात हो नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में बीते 6 वर्ष में सन2012 से जून 2018 तक 12 लोगों ने अधिशासी अधिकारी की कुर्सी की जिम्मेदारी संभाली जिनमें जनपद के कई उपजिलाधिकारी वह पड़ोसी नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी प्रमुख रहे जिनमें

1- अगस्त 2012 में अधिशासी अधिकारी बी डी मौर्य
2- सितंबर 2012 में अधिशासी अधिकारी महेश चंद्र उपाध्याय
3- दिसंबर 2012 में उप जिला अधिकारी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव 4--अप्रैल 2013 में उप जिलाधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी
5- अगस्त 2013 में उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव
6- मार्च 2014 में उप जिलाधिकारी बृजपाल सिंह
7- जून 2015 में अधिशासी अधिकारी अजय कुमार
8- जुलाई 2015 में उप जिलाधिकारी राजेंद्र कुमार
9- मई 2016 में अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार
10- जून 2017 में अधिशासी अधिकारी हरीराम लाल
11- अक्टूबर 2017 में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार
12- जनवरी 2018 से उप जिलाधिकारी अजीतमल विजय प्रताप सिंह अधिशासी अधिकारी के पद का निर्वहन कर रहे हैं।

व्यवस्था में अधिशासी अधिकारियों का कोई बदलाव नहीं

नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल की प्रशासनिक व्यवस्था में अधिशासी अधिकारियों का बदलाव ही नहीं बल्कि 6 वर्ष के अंतराल में नगर पंचायत के कर्मचारियों में 6 कर्मचारियों को वरिष्ट लिपिक की कुर्सी भी अदल बदल कर सौंपी गई। जिनमें मनीराम कुशवाहा के रिटाएरमेंट के बाद क्रमशा नानक चंद राजपूत , जालिम सिंह , मेघ सिंह, जालिम सिंह , मेघ सिंह और वर्तमान में लिपिक मेघसिंह ही बरिष्ठ लिपिक का कार्य देख रहे हैं।

कुर्सी हथियाने के लिए हर तरीके से प्रयास

जुलाई 2018 में वरिष्ठ लिपिक मेघ सिंह का सेवानिवृत्त समय होने के कारण बगेर स्थाई अधिशासी अधिकारी के अभाव में कार्यालय के कई कर्मचारी वरिष्ठ लिपिक की कुर्सी हथियाने के लिए हर तरीके से प्रयास रहे हैं। प्रशासनिक व्यवस्था में बैसाखी के सहारे चलने वाली नगर पंचायत के कार्यों से आहत लोगों को बिना स्थाई अधिशासी अधिकारी के अभाव में जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र ऐसे अनेक कार्यों के लिए नगर पंचायत के चक्कर लगाने पड़ते हैं वही बीते कार्यकाल में नगर के विकाश में जल निकासी की सुविधा, सड़क निर्माण आदि के लिए शासन द्वारा भेजी गयी लगभग एक करोड़ रुपये की धन राशि को ग्रहण लगा गया और वह पैसा स्थाई अधिशासी अधिकारी के अभाव में कस्वे के विकास में नहीं लग सका। नगर का आम नागरिक कस्बे में जन सुविधा के लिए नगर पंचायत में स्थाई अधिशासी अधिकारी नियुक्त होने की वर्षों से देख रहा है।

Published on: