औरैया

बहू अपर्णा व परिवार के अन्य सदस्यों संग मुलायम ने काटा जन्मदिन पर केक, देखें वीडियो

गुरुवार को प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिन मनाया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 8:13 PM IST
Mulayam Aparna
Mulayam Aparna

लखनऊ. गुरुवार को प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिन मनाया गया।समाजवादी पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। नेताजी खुद वहां पहुंचे और केक काट कर सभी सपाईयों को धन्यवाद कहां व दिल्ली में सरकार बनाने के लिए हुंकार भी भरी। अखिलेश यादव भी मध्यप्रदेश से समय निकाल कर पिताजी को हैपी भर्डे बोलने के लिए लखनऊ आए, लेकिन चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए झट से वापस चले गए। वहीं शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने धर्मनिरपेक्षता दिवस के रूप में मनाया, हालांकि सैफई में आयोजित खास कार्यक्रम में मुलायम नहीं पहुंचे, जिससे शिवपाल खफा भी दिखे।

उधर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी उनका जन्मदिन मनाया। मुलायम ने अपर्णा व परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में केक काटा। अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर पर इसका वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो बेटे प्रतीक यादव के घर में हैं और परिवार संग बड़े उत्साह से केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। आप भी देखें वीडियो-

Published on: