औरैया

औरैया में दिन के साथ रात का भी तापमान बढ़ा, भीषण गर्मी को लेकर जारी किया गया पूर्वानुमान

IMD forecast: आईएमडी ने भीषण गर्मी को लेकर पूर्व अनुमान जारी किया है। दिन के साथ रात का तापमान बढ़ने की जानकारी दी है। गर्मी को लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है।

2 min read
Apr 15, 2026

IMD forecast: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेज धूप के कारण भीषण गर्मी पढ़ने की संभावना है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। अब रातें भी गर्म होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 16 अप्रैल गुरुवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। तापमान 26 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शुक्रवार को तापमान 27 डिग्री से 41 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है। दिन के साथ रात भी गर्म रहने का अनुमान है। 18 अप्रैल का तापमान 26 से 42 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार औरैया में भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। दिन के साथ रात का भी तापमान बढ़ेगा। अगले 7 दिनों तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है। रात में हल्के-फुल्के बादल आ सकते हैं। ‌

औरैया में आज रात का तापमान 22 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार औरैया में आज रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन की तेज धूप और गर्म हवाओं के बाद रात की हवाएं ठंडी रहेंगी। 10 to किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा गुरुवार 16 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, तेज धूप निकलने की संभावना है। रात में आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा अगले 7 दोनों का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार 17 अप्रैल का तापमान 25 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि शनिवार 18 अप्रैल का तापमान 25 से 43 और रविवार 19 अप्रैल का तापमान 25 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सोमवार 20 अप्रैल का तापमान 24 से 42 डिग्री, मंगलवार 21 अप्रैल का तापमान 25 से 42 डिग्री और बुधवार 22 अप्रैल का तापमान 25 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।‌ इस दौरान आसमान साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलने की पूरी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को अलर्ट किया है कि दिन में मजबूत कपड़े पहनें और पानी पीकर निकलें, धूप से बचें।

Published on:
15 Apr 2026 07:23 pm
Also Read
View All