1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Auraiya News: डीसीएम-बाइक टक्कर में युवक की मौत, चालक फरार

Road Accident:औरैया में बेला-कानपुर मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया, सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।

2 min read
Google source verification

औरैया के बेला-कानपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, औरैया के बेला-कानपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार आशीष यादव उर्फ यदुवीर (35) पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम माखनपुरवा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल बेला स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल औरैया रेफर कर दिया।

वही सूचना मिलने पर हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक बृजभूषण तिवारी मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल तक पहुंचाने में सहयोग किया।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात ही आशीष यादव ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार, उसे गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

वही युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।उधर, पुलिस ने घटना स्थल से डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।