
लखनऊ. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले दल बदलने का दौर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा को झटका देते हुए दो बार सांसद रहे भाजपा के डाॅ0 आसकरन शंखवार ने सपा का दामन थामा। इसकी जानकारी मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी।
यह लोग भी हुए शामिल-
उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व और समाजवादी पार्टी की नीतियों पर अपनी आस्था जताते हुए लोकसभा क्षेत्र घाटमपुर से दो बार सांसद रहे भाजपा के डाॅ0 आसकरन शंखवार एवं सुरेश सचान प्रबंधक चित्रा डिग्री कालेज कानपुर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। यही नहीं सोनभद्र के मानवाधिकार कार्यकर्ता और भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी लेनिनवादी) की पृष्ठभूमि के विकास शाक्य, एडवोकेट ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
यह लोग रहे मौजूद-
इस अवसर पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, अरविन्द कुमार सिंह, एमएलसी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र अनिल यादव, ग्राम प्रधान सुनील गोड़ तथा सुरेन्द्र साहिनी भी मौजूद थे। नरेश उत्तम पटेल ने आशा जताई है कि इन नेताओं के शामिल होने से समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूती मिलेगी।