
Bundelkhand Expressway Road Accident: औरैया स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें बैठी पांच सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की घटना है। कार बरेली जा रही थी जो खड़े डंपर से टकरा गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला अछल्दा थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किलोमीटर संख्या 277 पर दुर्घटना हो गया। झांसी से बरेली जा रही स्विफ्ट डिजायर खड़े डंपर से टकरा गई। जिसमें बैठे मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद जमाल सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी अछल्दा थाना पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। कार में फंसे पांच सवारों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने मोहम्मद फिरोज और मोहम्मद जमाल को मृत घोषित कर दिया है।
क्षेत्राधिकारी बिधूना ने बताया कि अछल्दाथाना पुलिस को जानकारी मिली कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार और डंपर में टक्कर हो गई है। सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में जानकारी मिली कि कार सवार झांसी से बरेली की ओर जा रहे थे। जिसमें पांच लोग सवार थे। जो खड़े डंपर से टकरा गई। जिसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए।
सीओ ने बताया कि जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया तीन अन्य का इलाज चल रहा है। मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।