औरैया

सपा के गढ़ में गरजे सीएम योगी, कहा- माफियाओं को संरक्षण देने वालों पर भी चलेगा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाई दूज के दिन औरैया को राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित 338 करोड़ की दी सौगात, कहा- भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की छवि में परिवर्तन आया है, साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है, इस दौरान प्रदेश ने विकास के नये कीर्तिमान गढ़े हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2021, 2:17 PM IST
CM Yogi Adityanath 338 cr projects gift to auraiya on bhai dooj

औरैया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले औरैया पहुंचे। यहां उन्होंने 280 करोड़ से निर्मित होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। साथ ही 109 करोड़ रुपए की लागत की अन्य विकास योजनाओं की भी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने इशारों ही इशारों में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यूपी में आज माफियाओं पर अगर बुलडोजर चल रहा है तो उन्हें संरक्षण देने वालों को भी याद रखना होगा कि बुलडोजर उन पर भी चलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बीजेपी सरकार में उत्तर प्रदेश की छवि में परिवर्तन हुआ है। साढ़े चार साल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। इस दौरान सीएम योगी ने बाल सेवा योजना के तहत चार बच्चों को 12 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित भी किया।

औरैया को मिली ये सौगातें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में मेडिकल कॉलेज समेत राम मनोहर लोहिया 50 शैय्या नेत्र चिकित्सालय, भगौतीपुर में ट्रामा सेंटर का लोकार्पण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बबुआ का लोकार्पण, 50 शैय्या मैटरनिटी विंग का लोकार्पण, राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत किसान कल्याण केंद्र भाग्यनगर का लोकार्पण, अग्निशमन केंद्र बिधूना, अरिंद नदी पर पुल, 184 पंचायत भवन, 415 सामुदायिक शौचालय, 284 मार्ग का लोकार्पण, 59 मार्गों का शिलान्यास, वृहद गौसंरक्षण केंद्र राजुआमऊ का शिलान्यास भी किया।

Published on: