औरैया

डिंपल यादव ने सपा कार्यालय में काटा केक, भाजपा के खिलाफ दिया बड़ा बयान

मंगलवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज से लोकसभा सांसद डिंपल यादव का 41वां जन्मदिन था जसे उन्होंने सपा कार्यालय में बेहद सादगी से महिला आयोग की सदस्यों के साथ मनाया।

2 min read
Jan 15, 2019
Dimple yadav

लखनऊ. मंगलवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज से लोकसभा सांसद डिंपल यादव का 41वां जन्मदिन था जसे उन्होंने सपा कार्यालय में बेहद सादगी से महिला आयोग की सदस्यों के साथ मनाया। मंगलवार को डा0 लोहिया सभागार में महिलाएं और कार्यकर्ता बड़ी तादाद मेें डिंपल यादव को जन्मदिन की बधाई देने के लिए मौजूद थे।

नारों के बीच डिंपल ने काटा केक-

अखिलेश भैया, डिम्पल भाभी जिंदाबाद के नारों से सपा कार्यालय गूंज उठा। इस बीच डिंपल ने केक काटा गया। इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह, पूर्व मंत्री अरूणा कोरी, शीला सिंह ने डिम्पल यादव को केक खिलाया और उनको जन्मदिन की बधाई दी।

डिंपल ने भरी भाजपा के खिलाफ हुंकार-

डिम्पल यादव ने इस अवसर पर सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे उनका आशीर्वाद और शुभकामना लेने आई हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में सबको मिलकर भाजपा को पराजित करना है। बसपा के साथ गठबंधन से एक स्वर्ण अवसर मिला है। इसमें कोई चूक नही होनी चाहिए।

Dimple IMAGE CREDIT: Net

अखिलेश पहुंचे थे मायावती के आवास-

इससे पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, राष्ट्रीय सचिव राजेंन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय सेठ, तथा जावेद आब्दी भी साथ थे और उन्होंने भी बहन मायावती को शुभकामनाएं दी।

Published on:
15 Jan 2019 08:18 pm
Also Read
View All